You are currently viewing शेज़वान बायट्स स्नैक्स | Schezwan Bites Chinese Snacks

शेज़वान बायट्स स्नैक्स | Schezwan Bites Chinese Snacks

आज हम शेजवान बाइट बनाएंगे ये एक चाइनीज स्नैक्स स्टार्टर है ये खाने में बहुत ही लाजवाब और हेल्थी बनकर तैयर होता है जैसा की हम जानते है लंच के बाद और डिनर से पहले का जो टाइम होता है उसमे कुछ न कुछ स्वादिष्ट और अच्छा खाने का दिल करता है। लेकिन पेट थोड़ा भरा होने के कारण या रात को डिनर अच्छे से हो इस कारण हम कुछ भी भारी खाना नहीं खा सकते। तो उसके लिए स्नैक्स (snacks) में कुछ हल्का और हेअल्थी और चटपटा खाने का दिल हो तो आप शेज़वान बइट्स बना सकते है। ये बहुत ही आसानी से केवल 10 मिनट में बना कर तैयार किया जा सकता है।

क्योंकि हमने सब्ज़ियों के उपयोग से बना है, तो ज़ाहिर है स्वादिष्ट सेहतमंद भी होगा। वैसे तो हमने इसमे शिमला मिर्च, पनीर, चीज़ और प्याज का ख़ास उपयोग किया है लेकिन आप चाहे तो इसमे और भी कई सब्ज़ियों का उपयोग कर सकते हैं जैसे गाजर, चुकुंदर, स्वीट कॉर्न का उपयोग जिससे आप अपने बच्चे को शेज़वान के द्वारा सब्जियों से मिलने वाला पोषण अपने बच्चो को दे सके। क्युकी कुछ सब्ज़िया ऐसी भी होती है जो बच्चे आसनी से नहीं खाते तो आप उन सब्ज़ियों को शेज़वान बाइट्स चाइनीज स्नैक्स स्टार्टर में डाल कर आसनी से खिला सकते है।
यह बड़े से लेकर बच्चों सभी को पसंद आने वाली स्नैक्स रेसिपी है

snacks recipe in hindi

शेज़वान बायट्स स्नैक्स सामाग्री (Ingredients for Schezwan Bites Chinese Snacks)

  • ½ बड़ा चम्मच तेल 
  •  ½ कप बारिक कटा प्याज 
  • ½ कप बारिक कटी हरी शिमला मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  •  ½ कप छोटे टुकड़ों में कटा पनीर 
  • 2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस (Schezwan Sauce) 
  •  ¼ कप घिसा चीज़
  • 6 छोटे पाव 
  • थोड़ा सा शेजवान सॉस (Schezwan sauce) (ऐच्छिक)
  • थोड़े से धनिया के पत्ते 

शेज़वान नास्ता स्नैक्स बनाने की विधि (Schezwan Bites Chinese Snacks Recipe)

  • एक कढ़ाई के ½बड़ा चम्मच तेल लेंगे और उसे धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • इसके बाद इसमें ½कप बारिक कटा हुआ प्याज डाल देंगे और इसमें ½कप बारिक कटी हुई हरी शिमला मिर्च डाल देंगे।
  • फिर इसमें बहुत ही थोड़ा सा नमक डाल कर इसे पका लेंगे।
  • अब दोनो सामाग्री को अच्छे से पका लेंगे।
  • दोनो सब्जी पक जाए तब इसमें ½कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ पनीर डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें 2बड़े चम्मच शेजवान सॉस डालेंगे और सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब इसमें ¼कप घिसा हुआ चीज़ डाल देंगे।
  • (चीज़ आप अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • आंच को बंद कर देंगे और मिश्रण को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब 6छोटे पाव लेंगे और इसे बीच में से काट कर दो हिस्सों में बांट लेंगे।
  • (आप पाव की जगह कोई भी ब्रेड ले सकते है)
  • इसके बाद सारे पाव पर मक्खन लगा लेंगे।
  • एक तवा लेंगे और उसे धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • फिर अभी जो पाव के हिस्सों पर मक्खन लगाया था उसे धीमी आंच पर सुनेहरा होने तक सेक लेंगे।
  • एक तरफ सिकने के बाद दूसरी ओर भी मक्खन लगा लेंगे और दूसरी ओर से सुनेहरा होने तक सेक लेंगे।
  • अब सारे पाव को पलट लेंगे और जो अभी मिश्रण तैयार किया था वो इसके ऊपर अच्छे से रख देंगे।
  • फिर मिश्रण के ऊपर थोड़ा सा चीज़ डाल देंगे और इसे धीमी आंच पर थोड़ा करारा होने तक सेक लेंगे।
  • इसी प्रकार सारे पाव के ऊपर मिश्रण रख कर करारा होने तक सेक लेंगे।
  • अब इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा सा शेजवान सॉस रख देंगे। (ऐच्छिक)
  • फिर इसके ऊपर थोड़े से धनिया के पत्ते लगा कर इसे सजा लेंगे और परोस लेंगे।

शेज़वान बइट्स परोसने तरीका (Tips to Serve Schezwan Bites)

शेज़वान बइट्स को परोसने के लिए आप सॉस का इस्तेमाल कर सकते है। या फिर आप थोड़ा सा घिसा हुआ चीज़, छोटे छोटे एक दम बारीक पनीर के टुकड़े और हरा धनिया उसके ऊपर डाल कर सजा सकते है। और फिर अगर आप इसे अपने मेहमानो को घर के सदस्यों को परोसेंगे तो यकीनन सभी को ये बहुत ही पसंद आएंगे और आप चाहे तो इस स्टार्टर को सुबह नाश्ते में या फिर बच्चो के लंच के लिए भी दे सकते है। क्युकी ये हैल्थी है तो आप इसे बच्चो को जितना चाहे मर्ज़ी खाने दे सकती है।

 

 

Leave a Reply