You are currently viewing चटपटा कबाब नाश्ता रेसिपी | Quick & Easy Snacks Kabab Recipe In Hindi

चटपटा कबाब नाश्ता रेसिपी | Quick & Easy Snacks Kabab Recipe In Hindi

Chatpata Kabab बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला स्नैक्स है। जो आप आसानी से और जल्दी बना सकते है अगर आप रोज़ अपने बच्चे का टिफ़िन बॉक्स खाली देखना चाहते है तो ये बहुत जरुरी है के आप बच्चे की पसंदीदा चीज़े उन्हें बना कर दे लेकिन दूसरी और ये भी जरुरी है के आप उन्हें पौष्टिक और सेहतमंद भरा स्वादिष्ट नाश्ता दे जिससे आपके बच्चो को पोषण स्वाद दोनों एक साथ मिले।

पोषण और स्वादिष्ट चीज़े बनाने के लिए ये बहुत जरुरी है के आप सब्जियों का सही इस्तेमाल करे जिससे बच्चे सब्जीया भी खाये और बच्चो को सब्जियों से स्वाद मिले अगर आप ऐसा नाश्ता या लंच बना कर देंगे तभी बच्चे अपना टिफ़िन रोज़ ख़तम कर के लाएंगे। आज की हमारी रेसिपी chatpata kabab जो की घर की सब्जियों और सेहतमंद चीज़ो  बना है इसे आप अपने बच्चो को  टिफिन में डाल कर देंगे  यकीनन आपका बच्चा अपना टिफिन ख़तम करके आएगा। इसीलिए  जरुरी है  उनकी बढ़ती उम्र के हिसाब से उन्हें भरपूर पोषण दे जिससे की उन्हें बढ़ने में मदद मिले।

चटपटा कबाब नाश्ता रेसिपी

कबाब बनाने की सामग्री (Ingredients of Chatpata Kabab)

  •  1बड़ा चम्मच भेल का सेव
  •  2बड़े चम्मच बिना छिलके की मुंगफली
  • 1बड़ा चम्मच दालिया
  • 1छोटा टुकड़ा अदरक
  • 4 से 5हरी मिर्च
  •  स्वादानुसार नमक
  • 1बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1¼कप हरा धनिया
  •  5उबले हुए आलू
  • ¼कप घिसा हुआ चीज़
  •  2बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1कप ब्रेड क्रंब्स
  • तेल तलने के लिए
  •  टोमेटो सॉस / मियोनियस परोसने के लिए

चटनी बनाने की विधि (Kabab Chutney)

  • एक मिक्सी के जार में 1बड़ा चम्मच भेल का सेव और 2बड़े चम्मच बिना छिलके की मुंगफली डालेंगे।
  • (अगर अपने छिलके के साथ इसे पीसा तो चटनी का रंग खराब हो जायेगा इसलिए इसे बिना छिलके के पिसे)
  • अब इसमें 1बड़ा चम्मच दालिया डालेंगे।
  • इसे चटनी की दाल भी कहा जाता है, ये भुनी हुई चना दाल होती है।
  • इसके बाद इसमें 1छोटा टुकड़ा अदरक डाल देंगे।
  • फिर इसमें 4 से 5हरी मिर्च डालेंगे।
  • (मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल लेंगे और सारी सामाग्री को मिक्सी में अच्छे से पिस लेंगे।
  • सारी सामाग्री अच्छे से पिसने के बाद इसे अच्छे से मिला लेंगे और इसमें 1बड़ा चम्मच नींबू का रस डाल देंगे।
  • अब 1¼कप हरा धनिया लेंगे और इसे अच्छे से साफ करके धो लेंगे।
  • इस धनिये को मिक्सी के जार में डाल देंगे और वापस पिसना शुरू करेंगे।
  • मिक्सी को बंद और चालू करते हुए प्लस मोड में चटनी को पिसेंगे।
  • इस प्रकार चटनी बनाने से चटनी का रंग लम्बे समय तक हरा रहेगा।
  • सारी सामाग्री को अच्छे से मिलते हुए चटनी को महीन होने तक पिस लेंगे।

कबाब बनाने की विधि (Kabab Recipe in Hindi)

  • एक प्लेट में 5उबले हुए आलू लेंगे और इसे छील कर घिस लेंगे।
  • फिर इन आलू में अभी जो चटनी तैयार की थी उसे डाल देंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼कप घिसा हुआ चीज़ डाल देंगे। (ऐच्छिक)
  • चीज़ डालने इसे इस कबाब का स्वाद (बहुत ही बढ़ जाता है और ये बच्चों को भी खाने में अच्छा लगता है)
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से हाथों की सहायता से मिलते हुए आटे की तरह गूंध लेंगे।
  • सारे मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लेंगे और इस मिश्रण को ढक कर 5मिनट के लिए फ्रीज में रख देंगे।
  • एक कटोरी में 2बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर लेंगे और इसमें थोड़ा थोड़ा करके 1कप पानी डालकर इसे मिला लेंगे।
  • अब एक प्लेट में जाड़े वाली ब्रेड का चूरा (thick bread crumbs) ले लेंगे।
  • इस ब्रेड क्रंब्स को बनाने का लिंक आपको नीचे मिल जायेगा।
  • एक प्लेट लेंगे और इसके ऊपर थोड़ा सा सुखा मैदा छिड़क लेंगे।
  • अब जो अभी मिश्रण तैयार करके फ्रिज में रखा था उसे फ्रीज से निकाल लेंगे।
  • फिर इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ पर लेकर छोटे छोटे पेडे (बॉल्स) बना लेंगे।
  • इसी प्रकार सारे मिश्रण के पेडे बना कर मैदा छिड़की हुई प्लेट पर रख देंगे।
  • सारे पेडों पर सुखा मैदा छिड़क लेंगे और इसे गोलाकार में कर लेंगे।
  • अब एक एक पेडा लेंगे और उसे पहले मैदे की स्लेटी में डूबा कर निकाल लेंगे।
  • फिर इसके बाद इसे सूखे ब्रेड के चूरे में डाल कर अच्छे से सूखे ब्रेड का चूरा लगा लेंगे।
  •  इसके बाद इसे हाथों से दबा कर चपटा आकार दे देंगे और इसे वापस स्लेरी में से डूबा कर सूखे ब्रेड के चूरे में डाल कर अच्छे से लगा देंगे।
  • इस प्रक्रिया को दो बाद करेंगे ऐसा करने से कबाब पर अच्छे से ब्रेड का चूरा चिपक जाएगा।
  • इसी प्रकार सारे कबाब को बना कर तैयार कर लेंगे।
  • एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालेंगे और इसे अच्छे से गर्म कर लेंगे।
  • अब इस कढ़ाई में 1 से 2कबाड़ डालेंगे और तल लेंगे।
  • जब भी आप कोई भी स्टाटर या कोई भी चीज तले तो इसे तेज़ आंच पर ही तले इससे ये बहुत ही अच्छे बन कर तैयार होंगे।
  • अब सारे कबाब को अच्छे से अल्टाते पलटते सुनेहरा होने तक तल लेंगे।
  • बिल्कुल इसी प्रकार सारे कबाब तल कर तैयार कर लेंगे और इसे प्लेट ने परोस लेंगे।
  • आप इस कबाब को किसी भी टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं हमने इसे सलाद और मियोनियस के साथ परोसा है।

परोसने का तरीका

  • ये chatpata kabab आप हरी चटनी के साथ परोसेंगे तो ये आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे इसके अलावा आप ये कबाब चाय के साथ परोस सकते है।
  • दूसरी तरफ कई बार लोग कबाब ब्रेड पकोड़े या कोई और ऐसी चीज़ को दही और चटनी के साथ खाते है जिससे ये और भी स्वादिष्ट लगते है लेकिन सभी का स्वाद अलग होता है तो अगर ये आप अपनी इच्छा के अनुसार हरी चटनी, लाल मीठी चटनी या  साथ खा सकते है।
  • ये कबाब को आप मायोनीज़ के साथ भी बहुत ही सवादिष्ट लगते है |
  • ये चटपटा कबाब बहुत ही स्वादिष्ट है इसे आप कैसे भी खाएंगे आपको ये स्वादिष्ट ही लगेंगे। और आपके बच्चो  साथ-साथ ये कबाब आपके घर के बड़ो को भी बहुत पसंद आएंगे। तो इन्हे आप बारिश के मौसम में भी बना सकते है क्युकी अधिकतर लोग बरसात के मौसम में ऐसा ही कुछ चटपटा खाना पसंद करते है और बहुत से  सर्दी  मौसम में ऐसी चीज़े अधिक बनाते व खाते है।

 

Leave a Reply