जैसा की आप सभी जानते है, पेड़े बहुत स्वादिष्ट और मीठे होते है। मथुरा के पेड़े की तो बात ही अलग है वहा के पेड़े जैसे पेड़े और कहीं नहीं मिलते। बहुत से लोग तो घर पर भी वैसे ही पेड़े घर पर भी बनाने की कोशिश करते है। लेकिन जो स्वाद मथुरा के पेड़े में है वो और कहाँ।
आज हम आपको अनानास के पेड़े बनाना सीखाएंगे पाइनएप्पल के पेड़े खाने में बहुत ही स्वाद और मीठे होते है। जैसा की आप जानते है, मीठे की आदत सभी को होती है फिर चाहे उससे शुगर ही क्यों न हो। तो अगर आप शुगर patient के लिए भी बनाना चाहे तो आप अनानस के pede बना सकते है। अनानास के पेडे बनाना बहुत ही आसान है।
अगर आपको कोई स्टेप समझ न आये तो आप हमे हमारे सोशल मीडिया पे फॉलो करके हमसे पूछ सकते है। या फिर हमारे यूट्यूब चैनल पर जाके हमारी videos के द्वारा भी सीख सकते है। तो अब बिना देरी के शुरू करते है।
पेड़े की सामाग्री
- 2 कप मावा
- 3½कप घर की पिसी चीनी
- 1 कप नारियल का बुरादा
- 1बड़े चम्मच अनानास इमल्शन
- ½ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस (ऐच्छिक)
- चांदी का वर्क (ऐच्छिक)
- ½ चम्मच बारिक कटा हुआ पिस्ता
पेड़े बनाने की विधि
- एक कढ़ाई में 1कप (110gm) मावा डालें, और इसे धीमी आंच पर सेक लेंगे!
- अब इसमें ½कप घर की पिसी हुई मिश्री डाल देंगे और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पका लेंगे!
- इसमें 1कप नारियल का बुरादा डालेंगे और अच्छे से मिला लेंगे!
- इसमें 1छोटा चम्मच अनानास इमल्शन डालेंगे!
- सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और ½मिनट तक पका लेंगे!
- एक प्लेट पर अच्छे से घी लगा लेंगे!
- अब सारे मिश्रण को प्लेट पर रख कर एक स्तर कर लेंगे और इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे!
- एक कड़ाई लेंगे उसमे ½कप मावा डालेंगे और ½मिनट के लिए पका लेंगे!
- इसमें 3 छोटे चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डालेंगे!
- सारी सामाग्री को मिला लेंगे और इसमें ½कप नारियल का बुरादा डाल देंगे!
- इसमें ½कप वैनिला एसेंस डालेंगे! (ऐच्छिक)
- सारी सामाग्री को मिला लेंगे और आंच को बंद कर देंगे!
- एक प्लेट पर अच्छे से घी लगा लेंगे!
- सारे मिश्रण को प्लेट पर रख कर एक स्तर कर लेंगे और इसे ठंडा होने देंगे!
- अब दोनो मिश्रण के अलग अलग लोईया बना लेंगे!
- जो पाइनएप्पल वाला मिश्रण था उस वाली लोई पर दूसरी वाली लोई रख कर हल्के हाथों से बेल लेंगे!
- और इसका एक रोल तैयार कर लेंगे!
- रोल को छोटे छोटे हिस्सों में काट लेंगे!
- इस हाथो पर लेकर गोल गोल पेड़े बना लेंगे!
- इसपर चांदी का वर्क लगा लेंगे! (ऐच्छिक)
- बारिक कटे हुए पिस्ता लगा देंगे!