You are currently viewing मसाला पाव रेसिपी | Masala Pav Recipe In Hindi | Street Food Recipe

मसाला पाव रेसिपी | Masala Pav Recipe In Hindi | Street Food Recipe

मसाला पाव स्नैक्स नाश्ता Hariyali Masala Pav

आज हम बनायेगे हरयाली मसाला पाव यह एक मुंबई स्ट्रीट फूड है, यह street food अपने आप में ही एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है जैसे की हम सब जानते है, मुंबई बहुत ही प्रसिद्ध और रोजगार वाला शहर है जहा का स्ट्रीट फ़ूड भी बहुत लोकप्रिय है स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है ।  जैसे की भेल पुरी, मसाला पाव, पाव भाजी, वड़ा पाव, फालूदा,  और भी बहुत से प्रसिद्ध व्यंजन है जो की आज कल के युवा बड़े चाव से खाते है।

इनमे से एक है हरियाली मसाला पाव- ये खाने के जितना ही स्वादिष्ट है उतना ही दिखने में लाजवाब है काई बार घर में हरियाली मसाला पाव तैयार करते समय इसके मसाला का स्वाद कहीं खो सा जाता है तो आज हम आपको बाजार जैसे  स्वाद में घर पर ही मसाला पाव बनाना सिखाएंगे ये बहुत ही जल्दी  बन कर तैयार हो जाने वाली रेसिपी है आप इसे चाय के साथ या सुबह का नाश्ता में बच्चो के टिफ़िन ने बना कर दे सकते है

आज कल बच्चे बहार का खाना ज़्यादा पसंद करते है घर पर क्युकी बहार दूकान पर पौष्टिक चीज़ो से ज़्यादा स्वादिष्ट चीज़े बिकती है।  तो अगर आप घर पर ही स्वादिष्ट चीज़े पौष्टिक वाले आहार से बनाएंगी तो आपका बच्चा बहार का अशुद्ध और मिलावट वाली चीज़े नहीं खायेगा आप अगर  snacks या lunch  में हरयाली मसाला पाँव जैसी स्वादिष्ट चीज़े देंगी तो आपका बच्चा सेहतमंद और स्वस्थ रहेगा।

पाव या बन मूल रूप से पुर्तगालियों द्वारा भारत में पेश की गई एक छोटी रोटी है। पारम्परिक रूप से पाव और पाओ हमेशा सभी प्रकार के आटे या मैदे से बनाये जाते है।

घर पर हम इन छोटे ब्रेड रोल्स को पूरे गेहूं के आटे या अन्य आटे से बना सकते हैं।

मसाला पाव रेसिपी

मसाला पाव स्नैक्स नाश्ता सामाग्री (Ingredients For Masala Pav Snacks)

  • 4बड़े चम्मच घिसा हुआ चीज
  •  2बड़े चम्मच मोसरेला चीज़ (ऐच्छिक)
  • ¼कप बारिक कटी हरी शिमला मिर्च
  • ¼कप बारिक कटा  हरा प्याज़
  • 1बड़ा चम्मच बारिक कटा  हरा लहसुन
  • 4बड़े चम्मच बारिक कटी हरे प्याज़ की पत्तियां
  • 1छोटा चम्मच मिर्ची का पेस्ट
  • ½कप बारिक कटा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 1बड़ा चम्मच मक्खन
  • 2पाव
  • टोमेटो सॉस  परोस के  लिए

मसाला पाव बनाने की विधि ( How  To  Make Masala Pav Snacks )

  • एक कटोरे में 4बड़े चम्मच घिसा हुआ चीज लेंगे। और इसमें 2बड़े चम्मच मोसरेला चीज़ डालेंगे। (ऐच्छिक)
  • अब इसमें ¼कप बारिक कटी हुई हरी शिमला मिर्च डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼कप बारिक कटा हुआ हरा प्याज़ डालेंगे।
  • (अगर आपके पास हरा प्याज़ न हो तो आप दूसरा प्याज़ भी डाल सकते हैं)
  • फिर इसके 1बड़ा चम्मच बारिक कटा हुआ हरा लहसुन डाल देंगे।
  • अब इसमें 4बड़े चम्मच बारिक कटी हरे प्याज़ की पत्तियां डाल लेंगे।
  • इसके बाद इसमें 1छोटा चम्मच मिर्ची का पेस्ट डालेंगे।
  • ( अगर आप मिर्च ज्यादा खाना पसंद करते हैं तो आप इसमें मिर्ची थोड़ी ज्यादा डाल सकते हैं)
  • अब इसमें ½कप बारिक कटा हुआ धनिया डाल लेंगे।
  • फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे और 1बड़ा चम्मच मक्खन डाल कर सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • 2पाव लेंगे जो पाव भाजी के लिए पाव लिए जाते हैं वो पाव लेंगे।
  • अब इस पाव को बीच में से दो भागों में बांट लेंगे।
  • इसके बाद सारे पाव के हिस्सों पर मक्खन लगा लेंगे और जो अभी मिश्रण बनाया था उसे इसके ऊपर रख देंगे।
  • बिल्कुल इसी प्रकार से सारे पाव तैयार कर लेंगे।
  • (पाव के ऊपर जितना ज्यादा मिश्रण रखेंगे उतना ही ये खाना में अच्छे लगते हैं)
  • एक कढ़ाई लेंगे उसमे सारे मिश्रण वाले पाव रख देंगे और कढ़ाई को ढक देंगे।
  • अब इसे ½मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लेंगे।
  • फिर ½मिनट बाद थोड़ा सा मक्खन डाल देंगे और इसे वापस सेक लेंगे।
  • लगभग ½मिनट और पकाने के बाद आंच को बंद कर देंगे।
  • अब पाव को प्लेट में निकाल लेंगे और इसे टोमेटो सॉस के साथ परोस लेंगे।

 

बन मैदा किससे बनता है ?What is Indian pav made of?

साधारण बर्गर बन (Burger Bun) आमतौर पर होते हैं

आटा, चीनी, अंडे, पूर्व और मक्खन का उपयोग करके बनाया गया,

जबकि यह मीठी रोटी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता था

साबुत गेहूं और savory की किस्मों का भी उपयोग किया जाता है।

बर्गर बन लंबा और पतला, छोटा और गोल और या अंदर का हो सकता है

अन्य विभिन्न आकार और विकार । मेजर में परोसे गए बर्गर बन्स

फास्ट फूड प्रतिष्ठान कारखानों में बड़े पैमाने पर उत्पादित होते हैं और जमे हुए होते हैं

साइट पर डिलीवरी के लिए। ये बन पतले और एक समान होते हैं

मोटाई, पारंपरिक, हस्तनिर्मित की मोटी किस्म से भिन्न

अमेरिकी बर्गर बन्स (Burger Buns)। बेक्ड बर्गर बन्स को अक्सर ए . के रूप में परोसा जाता है

पिकनिक और पार्टी का खाना, बारबेक्यू ग्रिल पर बाहर पकाया जाता है।

परोसने का तरीका (How to Serve)

हरयाली मसाला पाव (Hariyali Masala Pav) बहुत ही स्वादिष्ट और अच्छा स्नैक होता है। जिसे आप अपने बच्चो को बटर और हरी चटनी के साथ परोस सकते या फिर अगर आप चाहे तो चाय के साथ अपने मेहमानो को भी परोस सकते है या फिर आप अपने बच्चो और मेहमानो को हरयाली मसाला पाव Tomato Sauce के साथ भी परोस सकते है।

जैसा की आप जानते है की कोई भी मसालेदार चीज़ चटनी के साथ और भी स्वादिष्ट लगती है और सभी snacks जैसे की Pizza Sandwich, veg Masala Toast Sandwich, cheese kachori Snacks और Tasty Crispy Kurkure स्नैक्स जो की नमकीन और मसाले से भरे होते है वो हरी चटनी या फिर tomato sauce के साथ ही लोग अधिकतर पसंद करते है।

इसके अलावा अपने हरयाली मसाला पाव को और आकर्षित और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसके ऊपर घिसा हुआ चीज़ भी दाल सकते है या फिर अमूल मख्खन जो इसके स्वाद को भी अधिक बढ़ा देगा  जिससे ये मसालापाव आपके बच्चो को और आपके मेहमानो सभी को बहुत पसंद आएगा।

 

Leave a Reply