You are currently viewing Bread Snacks | स्नैक्स ब्रेड का टेस्टी नाश्ता | Tasty Evening Snacks Recipe

Bread Snacks | स्नैक्स ब्रेड का टेस्टी नाश्ता | Tasty Evening Snacks Recipe

ब्रेड से बहुत से snacks और नाश्ते बनाये जा सकते है। जैसे की  ब्रेड सैंडविच, पिज़्ज़ा सैंडविच, ब्रेड रोल, ब्रेड पकोड़े और भी बहुत से नाश्ते आप ब्रेड से बना सकते है जो की स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहतमंद भी होते है अगर आप उन्हें सही तरीके से और बिना मिलावटी चीज़ो से बनाये तो।

आज की हमारी रेसिपी ब्रेड स्नैक्स के बारे में है, जो की मख्खन, मक्की के दाने, हरी लाल शिमला मिर्च जैसी ताज़ी और सेहतमंद सब्जियों से बनेगी। इस नाश्ते की ख़ास बात ये है की इसके द्वारा आप अपने बच्चो को सब्जिया भी खिला सकते है अगर आप चाहे तो इसमें कुछ और भी स्वस्थ और हरी सब्जी दाल कर। और यकीनन बच्चे इसे बहुत ही अधिक पसंद करेंगे और अगर आपके घर पे कोई मेहमान आया तो आप उन्हें भी खिलाये अगर आप ये नाश्ता सुबह की चाय के साथ दे और चाय का स्वाद और भी दोगुना हो जायेगा।

पुरे दिन काम करने की शक्ति के लिए ये बहुत जरुरी है के आपका सुबह का नाश्ता बहुत ही भारी और सेहतमंद हो जिसपे की आपका पूरा दिन निर्भर कर्त्ता है। अगर आप सुबह पौष्टिक आहार करके घर से निकालेंगे तो यकीनन आपका दिन भी शुभ होगा और आपका पेट भरा रहने की वजह से  आपका काम भी अच्छे से होगा। तो इसी लिए ये बहुत जरुरी है की वो स्वादिष्ट और स्वस्थ नाश्ता करे।  और ये bread snacks बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को इतना स्वादिष्ट लगेगा की यकीनन आपको रोज़ lunch में बना कर अपने बच्चे को देंगे।

स्नैक्स

ब्रेड स्नैक्स के लिए आवयशक सामाग्री (Ingredients of Bread Nashta)

  • 4बड़े चम्मच मक्खन
  • ¼कप बारिक कटा हुआ प्याज
  • ½कप बारिक कटी  लाल,हरी और पीली शिमला मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼कप उबले हुए मक्की के दाने
  • 1बड़ा चम्मच मैदा
  • 2बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस
  • 3बड़े चम्मच टोमेटो सॉस
  • ¼कप घिसा हुआ चीज
  • 4मोटी वाली ब्रेड
  • 1बड़ा चम्मच धनिया
  • 2बड़े चम्मच चीज़ सॉस

ब्रेड से नाश्ता बनाने की विधि  (Bread Nashta Recipe)

  • एक कढ़ाई में 2बड़े चम्मच मक्खन डालेंगे और इसे धीमी आंच पर पिघला लेंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼कप बारिक कटा हुआ प्याज डाल देंगे।
  • फिर इसमें ½कप बारिक कटी हुई लाल,हरी और पीली शिमला मिर्च डालेंगे।
  • अब इसके थोड़ा सा नमक डालेंगे और इसे तेज़ आंच पर लगातार चलाते हुए पका लेंगे।
  • सारी सब्जियां अच्छे से पक जाए तब इसमें ¼कप उबले हुए मक्की के दाने डालेंगे।
  • मक्की के दानों को भी अच्छे से पका लेंगे।
  • अब इसमें 1बड़ा चम्मच मैदा डाल देंगे और सारी सामाग्री को मिला लेंगे।
  • मैदा अच्छे से सिक जाए तब इसमें 2बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस डाल देंगे।
  • (रेड चिल्ली सॉस आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब इसमें 2बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डाल देंगे और सारी सामाग्री को मिलाते हुए इसे पका लेंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼कप घिसा हुआ चीज डाल देंगे। (ऐच्छिक)
  • चीज पिघल जाए तब तक इसे पकाएंगे उसके बाद आंच को बंद कर देंगे और मिश्रण को ठंडा होने रख देंगे।
  • अब 4 थोड़ी मोटी वाली ब्रेड लेंगे और  इसे गोलाकार में काट लेंगे।
  • अब इसमें से आधे गोलाकार ब्रेड अलग रख देंगे और आधे गोलाकार ब्रेड में से एक और छोटा गोला काट लेंगे।
  • अब जो बड़े वाले गोलाकार ब्रेड है उसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और उसपर मक्खन लगा लेंगे।
  • अब जो दूसरी ब्रेड थी रिंग आकार वाली उसपर भी मक्खन लगा लेंगे।
  • एक तवा लेंगे और उसे धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • अब सारी ब्रेड को तवे पर सेक लेंगे।
  • (ब्रेड को धीमी आंच पर करारा होने तक सेक लेंगे)
  • इसके बाद ब्रेड की दूसरी ओर भी मक्खन लगा लेंगे और उसे भी सेक लेंगे।
  • सारी ब्रेड को दोनो ओर से करारा होने तक सेक लेंगे और सारी ब्रेड को एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • अब एक गोलाकार ब्रेड लेंगे और उसके ऊपर 1बड़ा चम्मच जो अभी मिश्रण बनाया था उसे रख देंगे और उसे ब्रेड के आकार से सेट कर देंगे।
  • अब इसके ऊपर एक रिंग वाला ब्रेड रख देंगे।
  • बिल्कुल इसी प्रकार सारी ब्रेड तैयार कर लेंगे।
  • इसके बाद जो बीच में रिंग है उसमे सॉस लगा लेंगे।
  • फिर सारी ब्रेड पर थोड़ा थोड़ा धनिया लगा कर सजा देंगे।
  • अब इसके ऊपर थोड़ा सा चीज़ सॉस डाल देंगे और इसे परोस लेंगे।

ब्रेड स्नैक्स परोसने का तरीका (How to Serve Bread Snacks)

ब्रेड स्नैक्स को परोसने के लिए आप इसे tomato sauce के साथ या हरी चटनी के साथ भी परोस सकते है, इसके अलावा आप इसे जितना सजा के अपने बच्चे को लंच में पैक करके देंगे तो यकीनन आपका बच्चा उतना ही खुश होगा ये इतने स्वादिष्ट होते है के इस नाश्ते को बहार से अगर लेने जाये तो बहुत ही मेहेंगे और मिलावटी होते है लेकिन अगर आप घर पर ही ब्रेड की सारी  रेसिपी बनाना सीखना चाहे तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर विजिट करके भी सीख।

आवशयक सुझाव

  • जब भी ब्रेड स्नैक्स बनाये तो उसका स्तुफ्फिंग पहले से बनाके रख सकते हो |
  • ब्रेड को दिहिमी आंच पे सेक के स्टोर कर के रखा जा सकता है |
  • जब भी सर्वे करे तो जरूर से चीज़ सॉस डेल इससे इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया आता है |
  • अगर चीज़ सॉस बनाने का समय न हो तो आप कद्दू कस किया हुआ चीज़ भी डाल के सर्व कर सकते हो |

 

 

Leave a Reply