चीज़ गार्लिक ब्रेड, जो 15 वीं शताब्दी के आसपास इटली में पहेली बार बनाई गयी थी, और इसे प्राचीन रोम में वापस खोजा जा गया था है। क्योंकि पारंपरिक रूप से इटली व्यंजनों में लहसुन को मक्खन के साथ नहीं मिलाया जाता है (कुछ अपवाद भी हैं)। क्योंकि हमारे टेबल पर ब्रेड का इस्तेमाल पास्ता, बर्फ, पोलेंटा और आलू को छोड़कर सभी खाद्य पदार्थों के साथ किया जाता है, इसलिए इसे वसा से संतृप्त नहीं किया जा सकता है या इसका स्वाद अधिक होता है।
चीज़ गार्लिक ब्रेड सभी को बहुत ही पसंद आता है, आज हम आपके साथ बिना यीस्ट के केवल 30मिनट के तैयार होने वाली चीज गार्लिक ब्रेड की रेसिपी बनाएंगे। दोस्तों जब भी आपका मन करे कुछ भी चीज़ी खाने का तो केवल 30मिनट में आप ये चीज़ी गार्लिक ब्रेड बना कर तैयार कर सकते है। आप इस ब्रेड को बहुत ही सिंपल इंग्रेडिएंट से घर में बहुत ही आसानी से सेहतमंद और स्वादिष्ट ब्रेड तैयार कर सकते हैं।
ये ब्रेड बहुत ही सॉफ्ट और हेल्थी बनता है क्योंकि इस ब्रेड में गार्लिक के साथ साथ बहुत सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया है। हमने इसमें बारिक कटी हुई लाल,पीली और हरी तीनों प्रकार की शिमला मिर्च के साथ साथ भुने हुए मक्की के दानों का भी प्रयोग किया है। आप इस ब्रेड को और पौष्टिक और हेल्थी बनाने के लिए इसे बारिक कटी हुई गाजर, पालक, पत्ता गोभी और भी हरी और पौष्टिक सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है।
गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री (Ingredients for Cheese Garlic Bread)
- 2कप (400ml) मैदा
- 2बड़े चम्मच घर की पिसी चीनी
- ½कप ताज़ा दही
- ½छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½छोटा चम्मच ईनो
- स्वादानुसार नमक
- ¼कप दूध
- 2बड़े चम्मच मक्खन
- ¼ + ¼कप पिज़्ज़ा चीज़
- ¼कप प्रोसेस चीज़
- ¼कप उबले मक्की के दाने
- ¼कप बारिक कटी हुई लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च
- 1छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 1छोटा चम्मच ओरेगेनो
- 2बड़े चम्मच बारिक कटा हुआ धनिया
सॉस बनाने की सामग्री (Ingredients of Sauce)
- 1बड़ा चम्मच मक्खन
- 1बड़ा चम्मच मैदा
- 1पिस चीज़ स्लाइस
- ¼कप प्रोसेस्ड चीज
- 1छोटा चम्मच ओरेजेनो
- 1छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि (Cheese Garlic Bread Recipe In Hindi )
- एक थाल लेंगे और उसमें 2कप (400ml) मैदा डालेंगे।
- (ध्यान रखें मैदे को छान कर ही थाल में डालें, नहीं तो मैदे में गुठलियां पड़ सकती है)
- अब इसमें 2बड़े चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डालेंगे।
- इसके बाद इसमें ½कप ताज़ा दही डालेंगे।
- फिर इसमें ½छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल देंगे।
- अब इसमें ½छोटा चम्मच ईनो और स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
- इसके बाद सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और इसे थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए गूंध लेंगे।
- (मैदे को रोटी के आटे की तरह मुलायम ही गूंधे बहुत ज़्यादा सख़्त मैदा न गूंदे)
- सारे मैदे को गूंधने में केवल ¼कप दूध ही लगेगा, ज्यादा दूध का इस्तेमाल न करें इससे आपका मैदा ढीला हो सकता है।
- मैदा अच्छे से गूंधने के बाद इसके ऊपर 2बड़े चम्मच मक्खन डालेंगे और इसे वापस गूंध लेंगे।
- (आप चाहे तो मक्खन की जगह तेल भी डाल सकते हैं)
- अब इस मैदे को एक कटोरे के ढक कर 10मिनट के लिए रख देंगे।
- 10मिनट बाद मैदे को वापस मसल लेंगे और इसको दो हिस्सों में बांट लेंगे।
- अब एक हिस्से को सुखा मैदा छिड़क कर बेल लेंगे।
- फिर इस रोटी पर मक्खन लगा लेंगे और इसे पूरी रोटी पर एक स्तर कर लेंगे।
- (मक्खन लगाना बिल्कुल ही ऐच्छिक है मगर मक्खन लगाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है)
- इसके बाद इसके ऊपर ¼कप पिज़्ज़ा चीज़ लगा लेंगे।
- फिर इसके ऊपर ¼कप प्रोसेस चीज़ डाल देंगे।
- (चीज़ का नाप आप अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
- अब इसके ऊपर ¼कप उबले हुए मक्की के दाने डाल देंगे।
- फिर इसके ऊपर थोड़ी से बारिक कटी हुई लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च डाल देंगे।
- अब इसके ऊपर ¼कप पिज्जा चीज़ और डालेंगे।
- इसकी बाद इसके ऊपर थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स और थोड़ा सा ओरेगैनो डाल देंगे।
- अब इस मैदे की रोटी के चारों ओर दूध लगा लेंगे और इसे बीच में से आधा मोड़ देंगे।
- फिर इसके हाथों से दबाते हुए इसके किनारों को अच्छे से बंद कर लेंगे।
- (इस ब्रेड के किनारों को अच्छे से बंद करे जिससे ये बेक होते समय खुले नही)
- अब बिल्कुल इसी प्रकार से दूसरे हिस्से से भी ऐसा ही ब्रेड बना कर तैयार कर लेंगे।
- दोनो ब्रेड तैयार हों के बाद इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा लेंगे और इसके ऊपर थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स और थोड़ा सा ओरेगेनो छिड़क देंगे।
- अखरी में इसके ऊपर बारिक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
- अब चाकू की सहायता से इसके ऊपर हल्की हल्की लाइन डाल देंगे इससे ये दिखने में सुंदर लगते है और जब भी हम इसे काटेंगे तो ये आसानी से कट भी हो जायेंगे।
- (ध्यान रखे केवल निशान ही डालने है इसे काटना नहीं हैं)
- अब एक ट्रे लेंगे और उसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा लेंगे।
- इसके बाद इस ब्रेड को इस ट्रे में रख देंगे।
- बिल्कुल इसी प्रकार से दूसरे ब्रेड को भी तैयार करके ट्रे में रख लेंगे।
- एक कढ़ाई लेंगे और इसमें एक स्टैंड रख देंगे।
- अब इस कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
- (अगर आप कर ओवन में बेक करना चाहते हैं तो आप इस इसे 180° के तापमान 10 से 12मिनट के लिए प्री हिट होने रख देंगे)
- कढ़ाई अच्छे से गर्म होने के बाद इसके ब्रेड वाले ट्रे को रख लेंगे।
- अब इसे मध्यम आंच पर 15 से 20मिनट के लिए ढक कर बेक होने रख देंगे।
- 20मिनट बाद इसे देख लेंगे अगर ब्रेड अच्छे से बेक हो चुका है तो इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
- अब इस ब्रेड के ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा लेंगे और इसके जहां से चाकू का निशान लगाया था वहां से काट लेंगे।
- सारी ब्रेड अच्छे से काटने के बाद इसे एक प्लेट में परोसने के लिए निकाल लेंगे।
सॉस बनाने की विधि Sauce Recipe In Hindi
- एक कढ़ाई में 1बड़ा चम्मच मक्खन डालेंगे और इसे गर्म होने रख देंगे।
- अब इसमें 1बड़ा चम्मच मैदा डाल देंगे और इसे धीमी आंच पर सेक लेंगे।
- इसे केवल तब तक ही सेके जब तक मैदे का रंग थोड़ा सा सुनेहरा ना हो जाए।
- जैसे ही मैदा थोड़ा सा सिक जाए तब इसमें 1कप दूध डाल देंगे।
- अब इसमें 1चीज़ स्लाइस डाल देंगे।
- इसके बाद इसमें ¼कप प्रोसेस्ड चीज डाल कर सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और इसे अच्छे से उबाल लेंगे।
- अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें 1छोटा चम्मच ओरेजेनो और 1छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डाल देंगे।
- सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और इसे ½मिनट के लिए लगातार चलाते हुए उबाल लेंगे।
- ½मिनट बाद आंच को बंद कर देंगे और इसे एक कटोरी में निकाल लेंगे।
- अब जो ब्रेड तैयार किए है इस सॉस के साथ ब्रेड को परोस लेंगे।
सुझाव
- Cheese garlic bread बनाते समय मैदा गूंधते समय हमेशा ताजे दही का भी प्रयोग करे, खट्टा दही न लें।
- मैदे में नमक सावधानीपूर्वक डाले क्योंकि इस रेसिपी में हमने चीज़ का भी इस्तेमाल किया है।
- मैदे को हमेशा दूध से ही गूंधे और इसे मुलायम ही गूंदे बहुत ज़्यादा सख़्त आटा न गूंधे इसे आपकी जो ब्रेड तैयार होगी वो भी बहुत ही सॉफ्ट तैयार होगी।
- मैदे को गुंधने के बाद इसे 10 से 15मिनट के लिए जरूर रखे।
इसे परोसें
- अभी जो हमने सॉस तैयार किया है आप इस ब्रेड को इस cheese sauce के साथ परोस सकते है, इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसे टोमेटो सॉस, हरी चटनी, नारियल की चटनी के साथ भी परोस सकते है।
- इस Cheese garlic bread को आप इस शाम की चाय के साथ परोस सकते हैं।
- अगर आपके घर कोई अचानक से अजाए और आपके बाद कुछ बनाने का समय नहीं है तो आप इसे बहुत ही आसानी से केवल 30मिनट में बना कर तैयार कर सकते हैं।