You are currently viewing Tasty Crispy Kurkure Evening Snacks क्रिस्पी कुरकुरे स्नैक्स

Tasty Crispy Kurkure Evening Snacks क्रिस्पी कुरकुरे स्नैक्स

आमतौर पर चाय के साथ नाश्ते में कुछ नमकीन और क्रिस्पी खाना सभी को पसंद होता है मेहमानो के आगमन पर या फिर घर में चाय के साथ के लिए हर किसी के घर में नमकपारे (Namakpaare), बिस्कुट (Biscuit), या फिर मठ्ठी (Maththi) लोगो के घर में मिल ही जाती है। वैसे तो आपको बाजार से बड़ी आसानी से ये चीज़े बनी हुई मिल जाएँगी मगर बाजार में वो अधिक मूल्यवान व अस्वस्थ होती है बाजार में वो अधिक मात्रा में बनाने के लिए कच्चे तेल में तल कर बनाते है। अगर आप घर पर बनाये तो ये अधिक स्वादिष्ट और स्वस्थ होगी। जैसे अगर आप घर पर मठ्ठी बना सकते है या फिर क्रिस्पी कुरकुरे (Crispy Kurkure)।

kurkure बहुत ही स्वादिष्ट और स्वस्थ होते है  चाय के साथ बनाये तो इनका स्वाद और अधिक आएगा वैसे तो आप बहार से कुरकुरे या चिप ला कर खा सकते है पर अगर आप ये घर पर बनाएंगे तो आप इनमे अपने अनुसार चीज़े डाल सकते है।

बच्चो को Namkeen Kurkure बहुत अधिक पसंद होते है। और मूल्यवान भी जिससे बच्चो के स्वस्थ पर भी असर पड़ता है। और अपने बच्चो के स्वस्थ के साथ कोई भी माँ बाप खिलवाड़ नहीं करते मगर बच्चो की इच्छा के आगे झुकना पड़ता है। तो अगर आप चाहे तो अब Crispy Kurkure घर पर भी बना सकते है और यकीनन ये आपके बच्चो को बहुत पसंद आएंगे जो की स्वादिष्ट और स्वस्थ होंगे।

KurKure Recipe

 

विशेषता बच्चो को Kurkure बहुत ही अधिक पसंद होते है। तो अगर आप बहार से न दिला कर घर पर ही  आपके बच्चो के लिए अच्छे और स्वस्थ रहेंगे। जैसा की चाय के साथ बिस्कुट और मठ्ठी खाते है वैसे ही अगर आप क्रिस्पी कुरकुरे मेहमानो को खिलाएंगे तो यकीनन वो आपकी बहुत तरीफ करेंगे।

स्वादये करारे और Namkeen होते है साथ साथ इसमें आपको थोड़ा सा मीठा मीठा सा भी स्वाद मिलेगा। जैसे कुरकुरे का स्वाद  इनका स्वाद भी नमकपारे और कुरकरे जैसा होता है। तो इसमें आपको Namak Paare और कुरकुरे(Kurkure) का स्वाद एक साथ खाने को मिलेगा।

कुरकुरे बनाने की सामाग्री ( Ingredients For KurKure Recipe)

मसाला

  • 2बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½बड़ा चम्मच गरम मसाला
  • 1बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • किचन किंग मसाला (ऐच्छिक)
  • 1½ बड़ा चम्मच घर की पिसी चीनी (ऐच्छिक)
  • स्वादानुसार  नमक

कुरकुरे का आटा

  • 1कप (200ml) चावल का आटा
  • ¼कप बेसन
  • स्वादानुसार  नमक
  • 1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1चुटकी बेकिंग सोडा (खाने का सोडा)
  • 2बड़े चम्मच तेल
  •  तलने के लिए तेल

कुरकुरे बनाने की विधि (Kurkure Recipe )

  • एक मिक्सी के जार में 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ½ बड़ा चम्मच गरम मसाला डाल देंगे।
  • फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला डाल देंगे।
  • और इसमें किचन किंग मसाला लेंगे। (ऐच्छिक)
  • अब इसमें ½ छोटा चम्मच नमक डाल देंगे।
  • (नमक आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, चाट मसाले में भी नमक होता है इसलिए नमक सावधानी से डालें)
  • अब सारी सामाग्री को मिला कर मिक्सी के जार को चला लेंगे।
  • इसके बाद इस मसाले में 1½ बड़ा चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डाल देंगे। (ऐच्छिक)
  • (इस मसाले को किसी भी सब्जी में भी डाल सकते हैं, और इसे बंद डिब्बे में 5 से 6 महीने के लिए फ्रीज में और बाहर 1से 2 महीने के लिए रख भी सकते है)
  • एक कटोरे में 1कप (200ml) चावल का आटा डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼ कप बेसन डाल देंगे।
  • अब दोनो सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे उसमे 1 कप + 2 बड़े चम्मच पानी डाल लेंगे।
  • पानी में ½ छोटा चम्मच नमक डाल देंगे।
  • (नमक आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब इसमें 1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1चुटकी बेकिंग सोडा (खाने का सोडा) डाल देंगे।
  • इसके बाद इसमें 1½ बड़े चम्मच तेल डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को मिला लेंगे और पानी को उबाल आने तक पका लेंगे।
  • जैसे ही थोड़ा सा उबाल आने लगे तभी इसमें थोड़ा थोड़ा कर के चावल के आटे वाला मिश्रण है उसे थोड़ा थोड़ा करके गर्म पानी में डाल लेंगे।
  • (ध्यान रखे थोड़ा थोड़ा चावल के आटे वाला मिश्रण डाले और लगातार चलाते रहे नही तो इसमें गुठलियां पड़ सकती है)
  • आंच को बंद कर लेंगे और मिश्रण को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अगर आपको ये मिश्रण गाढ़ा लगे तो इसमें आप 1 से 2 चम्मच पानी डाल सकते है।
  • अब इस मिश्रण को ढक कर 5 मिनट के लिए रख देंगे।
  • (मिश्रण की भाप से ये मिश्रण थोड़ा सा पक जायेगा इसलिए इसे 5 मिनट के लिए रखना जरूरी है)
  • 5 मिनट बाद इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लेंगे और इसे अच्छे से मसल लेंगे।
  • 2 मिनट तक अच्छे से मसलने के बाद इसपर ½ छोटा चम्मच तेल डालकर वापस मसल लेंगे।
  • अब इस आटे को दो हिस्सों में बांट लेंगे और बड़ी बड़ी लोई बना लेंगे।
  • इसे बाद एक लोई लेंगे और चावल का सुखा आटा छिड़कते हुए एक पतली  बड़ी रोटी की तरह इसे बेल लेंगे।
  • अब इसे चौकोर आकार में छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे और इसे प्लेट पर अलग लग करके रख देंगे।
  • एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल लेंगे और इसे गर्म होने रख देंगे।
  • (ध्यान रखे तेल को ज़्यादा गर्म न करे क्योंकि फिर कुरकुरे अंदर से नरम रहे जाते हैं)
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें कुरकुरे के कटे हुए टुकड़े डालेंगे और अच्छे से अलटते पलटते सुनेहरा होने तक तल लेंगे। (अगर आपको लगे तेल का तापमान ज्यादा तेज है तो आप आंच को थोड़ी देर के लिए बंद कर दे)
  • इसी प्रकार सुनहरा होने तक सारे कुरकुरे तल लेंगे।
  • अब सारे कुरकुरे को एक कटोरे में निकाल लेंगे।
  • अब इसके ऊपर 2 से 3 चम्मच अभी जो मसाला तैयार किया था उसे डाल देंगे अच्छे से मिला लेंगे और परोस लेंगे।
  • (आप अपनी इच्छानुसार मसाला कम या ज्यादा कर सकते हैं)

 

आवशयक सुझाव

  • जब भी कुरकुरे बनाये आटा हमेशा थोड़ा सख्त ही बनाये जिससे ये तलने के बाद फिर से सॉफ्ट नहीं हो जायेंगे |
  • मैंने सकुरे शेप दिया है आप चाहे वो शेप मैं बना सकते है |
  • जब तेल गरम हो जाये फिर ही इसे तले |
  • ठन्डे होने के बाद तुरंत उसे डब्बे मैं भर दे जिससे ये लम्बे समय तक फ्रेश रहेंगे |
  • ये 15 दिनों तक बहुत ही बढ़िया रहेंगे |

Leave a Reply