You are currently viewing Eggless Pistachio Pound Cake | बिना ओवन के टेस्टी पिस्ता केक

Eggless Pistachio Pound Cake | बिना ओवन के टेस्टी पिस्ता केक

केक भी बहुत तरह के होते है। जैसे की –  बटर केक (Butter Cake), पाउंड केक (pound Cake),  बिस्कुट केक(Biscuit Cake),  फ़ज केक(Fudge Cake), स्पंज केक(Sponge Cake), और भी कई तरह के cake होते है। और हर तरह के केक भी अलग अलग स्वाद में भी आते है जैसे चॉकलेट केक(Chocolate Cake), वैनिला केक (vanilla Cake), बटरस्कॉच केक, फ्रूट्स केक (Fruits Cake), या फिर ड्रैफ्रूइट्स केक (Dry Fruits Cake)।  आज हम जिस केक की रेसिपी बताएंगे वो ड्राई फ्रूट केक है। पिस्ता पौंड cake  ये केक देखने में जितना आकर्षक है उससे कही ज़्यादा खाने में भी स्वादिष्ट है और साथ साथ ये बहुत ही सेहतमंद भी है।

पिस्ता पौंड केक (Pistachio Cake) एक बहुत ही अच्छा और स्वादिष्ट चाय स्नैक (Snacks) है। जैसा की हम सभी को चाय के साथ  कुछ कुरकुरा या सॉफ्ट खाने का मन होता है जैसे की मठ्ठी, बिस्कुट, ब्रेड या फिर Pound Cake खाना। क्युकी इससे चाय भी स्वादिष्ट हो जाती है और साथ साथ एक अलग सा स्वाद भी आता है।  और पौंड केक तो बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होता है।

तो इसके लिए हमे मार्किट जाकर पौंड केक, कूकीज या फिर चाय के साथ के लिए कुछ न कुछ स्नैक खरीदना ही पड़ता है। मार्किट से बनी चीज़े ख़राब और कच्चे माल में बनती है जिससे हमारी और हमारे परिवार की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और बाज़ार से लाई गयी चीज़े मेहेंगी भी होती है। लेकिन अगर आप ये पौंड केक घर पर ही बनाएंगे तो इससे अधिक सेहतमंद और सस्ता आपको कही और नहीं मिलेगा जो आपको बाज़ार के केक से अधिक स्वादिष्ट  लगेगा।  और इस केक में सभी चीज़े आप अपने हिसाब से सेहतमंद और अपने स्वादानुसार भी डाल पाएंगी।

Eggless Pista Cake

पिस्ता केक बनाने की सामाग्री (Ingredients For Pistachio Cake)

  • 1कप (200ml) दही
  • ½कप + 2बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ¼कप पिस्ता
  • 1कप (200ml) मैदा
  • 3बड़े चम्मच तेल
  • 2 से 3बूंदें हरा रंग (ऐच्छिक)
  • 1छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 1छोटा चम्मच पीला रंग
  • ½कप सफेद चॉकलेट (White Chocolate)
  • ¼कप अमूल क्रीम
  • 2 छोटा चम्मच पिस्ता (Pistachio)
  • थोड़ी सी सूखे गुलाब की पंखुड़ियां

पिस्ता केक बनाने की विधि (Pistachio Cake Recipe)

  • एक कटोरे में 1 कप (200ml) दही डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ½ कप + 2 बड़े चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डालेंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से तब तक मिलाएंगे जब तक चीनी अच्छे से न घुल जाए।
  • चीनी घुल जाए तब इसमें 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (खाने का सोडा) डालेंगे।
  • सारे मिश्रण को अच्छे से मिला लेंगे और 5 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 5 मिनट बाद इसे वापस चला लेंगे।
  • एक मिक्सी का जार लेंगे और उसमे ¼ कप पिस्ता और 1बड़ा चम्मच मैदा डाल कर चला लेंगे।
  • (अगर आप चाहे तो इसमें चीनी डाल कर भी इसे पिस सकते है)
  • अब जो दही वाला मिश्रण तैयार किया था उसमे सारा पिस्ता डाल देंगे।
  • इसके बाद इसमें 1 कप (200ml) मैदा डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • इसके बाद इसमें 3 बड़े चम्मच तेल डालेंगे।
  • (आप चाहे तो इसमें मक्खन भी डाल सकते हैं)
  • अब इसमें 2 से 3बूंदें हरा रंग डालेंगे और मिला लेंगे। (ऐच्छिक)
  • फिर इसमें 1छोटा चम्मच वैनिला एसेंस और 1छोटा चम्मच पीला रंग भी डाल लेंगे और मिला लेंगे।
  • (अगर आपको मिश्रण थोड़ा गाढ़ा लगे तो आप इसमें 1 से 2 दूध डालकर इसे ठीक कर सकते हैं)
  • एक आयताकार टीन लेंगे और इसके चारों ओर अच्छे से मक्खन लगा लेंगे।
  • और अब इसके ऊपर मैदा छिड़क देंगे।
  • अब इस टीन में मैदे वाले मिश्रण को डाल देंगे और मिश्रण को एक स्तर कर लेंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें एक स्टैंड रख देंगे।
  • इसके बाद इसे 10 से 12 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • (अगर आप इसे ओवन में पका रहे है तो 180° पर इसे प्री हीट होने रख देंगे)
  • कढ़ाई गर्म हो जाए तक इसमें टीन को रखेंगे और इसे 30 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लेंगे।
  • (अगर आप इसे ओवन में पका रहे है तो 180° पर इसे 30 से 35 मिनट के लिए पका लेंगे)
  • 30मिनट बाद केक के टीन में चाकू डाल कर इसे देखें अगर आपका चाकू साफ बाहर आता है तो समझ लीजिए आपका केक तैयार है।
  • आंच को बंद कर लेंगे और टीन को कढ़ाई से बाहर निकाल लेंगे।
  • अब इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे।
  • 10 मिनट बाद टीन के निकारे हटा लेंगे और टीन को एक प्लेट पर उल्टा कर के केक को बाहर निकाल लेंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें ½ कप सफेद चॉकलेट डालेंगे।
  • और इसमें ¼ कप अमूल क्रीम डाल देंगे।
  • अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म करके पिघला लेंगे।
  • (सफेद चॉकलेट बहुत ही जल्दी जल जाने का डर रहता है इसलिए इसे बहुत ही ज्यादा धीमी आंच पर पकाएं)
  • चॉकलेट पिघल जाए तब आंच को बंद कर लेंगे और इसे ठंडा होने रख देंगे।
  • अब जो केक तैयार किया था उसके चारों ओर पिघला हुआ सफेद चॉकलेट आइसिंग डाल देंगे और इसे अच्छे से एक स्तर कर लेंगे।
  • इसके बाद केक के ऊपर बारिक कटे हुए पिस्ता के टुकड़े डाल देंगे।
  • और इसके ऊपर थोड़ी सी सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डाल लेंगे।
  • अब केक को 5मिनट के लिए फ्रीज में सेट होने रख देंगे।
  • 5मिनट बाद जब केक सेट हो जाए तब इसे 1इंच की दूरी से काट कर प्लेट में रखेंगे और परोस लेंगे।

सुझाव और विवधता (Pistachio Cake Suggestion And Variation)

  • पाउंड केक को थोड़ा घना होना चाहिए। लेकिन यह भारी या सूखा  नहीं लगना  चाहिए। यदि यह सूखा हो जाता है, तो हो सकता है कि केक अधिक बेक हो गया हो। यदि आप बहुत अधिक आटा या पर्याप्त मक्खन या चीनी नहीं मिलाते हैं तो केक बहुत सूखा भी हो सकता है।
  • चाय के साथ कौन सा खाना ले सकते हैं? (Which food can be taken with tea?)
  • अपने मजबूत स्वाद के साथ काली चाय हार्दिक, समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे बीफ, भेड़ का बच्चा और हिरन का मांस या भारी पास्ता व्यंजन जैसे लसग्ना के साथ अच्छी तरह से जोड़ती है। हरी चाय अपने मिट्टी के, वनस्पति पैलेट के साथ शाकाहारी व्यंजन, बिस्कुट ,नमकीन, हल्के हरी करी और पौंड केक व्यंजनों के साथ अच्छी तरह से मिलती है।

क्या केक के साथ चाय पीना ठीक है? (Is it okay to drink tea with cake?)

चाय और कॉफी की प्रकृति अम्लीय होती है और खाली पेट इनका सेवन करने से एसिड-बेसिक संतुलन बिगड़ सकता है जिससे एसिडिटी या अपच हो सकता है। चाय में थियोफिलाइन नामक एक यौगिक भी होता है जिसका निर्जलीकरण प्रभाव होता है और इससे कब्ज हो सकता है। इसी लिए चाय या कॉफ़ी के साथ कुछ रिच नुट्रिएंट फ़ूड खाना बहुत जरुरी होता है।  जैसे ड्राई फ्रूट्स, केक और कुछ जिससे पेट खाली न रहे।

केक के बारे में कुछ अन्य तथ्य (Some other facts about the cake)

केक की जरुरत आज के दौर में हर एक ओकेशन पर पद ही जाती है जैसे की birthday पर birthday cake, red velvet cake, chocolate cake, banana cake, black forest cake, unicorn cake, ice cream cake या फिर आपकी anniversary पर anniversary cake के तोर पर भी आप ऐसा ही कोई केक मंगाते होंगे या फिर कभी नाश्ते में sponge cake, cake box, pinata cake जैसे केक बाजार से जरूर आर्डर करते है।  और हर cake designs भी बहुत अलग और आकर्षित होते है। और ये सभी केक आप cake shop या bakery shop पर आसानी से उपलब्ध हो जाते है। लेकिन जितने ये केक स्वादिष्ट होते है उससे कही ज़्यादा एहि केक आपकी सेहत पर बुरा असर डालते है। और अगर आप यही केक घर पर बनाये तो आप इसमे इस्तेमाल होने वाली सभी चीज़ो का अच्छा ख्याल रखेंगी जिससे आपकी या आपके परिवार की सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

आप कोई भी केक बना सकते है इसके लिए आप हमारे सभी ब्लोग्स पढ़ सकते है जिसमे हमने सभी केक की रेसिपी दी हुई है। अगर आपको रेसिपी में आपका कोई स्टेप छूट जाये तो आप हमारी यूट्यूब वीडियो भी देख सकते है और हमे सोशल मीडिया पर अपनी बनाई हुई डिश शेयर करे।

 

Leave a Reply