You are currently viewing Khaman Dhokla Recipe | Instant Gujarati Dhokla बिलकुल बाजार जैसा खमन ढोकला परफेक्ट रेसिपी के साथ

Khaman Dhokla Recipe | Instant Gujarati Dhokla बिलकुल बाजार जैसा खमन ढोकला परफेक्ट रेसिपी के साथ

खमन ढोकला (Khaman Dhokla) गुजरात का बहुत ही लोकप्रिय और सबसे ज़्यादा पसंदीदा व्यंजन है। गुजरात फ़ूड (Gujrat Food) की अगर बात करे तो सबसे पहले ढोकला (Dhokla) ही ज़ुबान आने वाला शब्द है। वैसे तो गुजराती खाना (Gujrati food) बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट होता है लेकिन गुजरती फ़ूड(Gujraati Food) में खमन ढोकला(Khaman Dhokla) सबसे अधिक स्वादिष्ट माना जाता है। और भी क्यों ना ये है ही इतना स्वादिष्ट की अगर आप एक बार खायेंगे तो आप भी इसके दिवाने हो जायेंगे।

वैसे तो आप खमन ढोकला(Khaman Dhokla) किसी भी हलवाई की दूकान से खरीद सकते है। ढोकला(Dhokla) हर हलवाई की दूकान पर आसानी से मिल जाता है। पर अच्छा होगा अगर आप इसे घर पर बनाये तो बहार से खरीद कर खाना आपको महंगा भी पड़ेगा और साथ साथ बहुत ही काम मात्रा में आपको मिलेगा जो की ना आप अच्छे से खा सकेंगे और ना ही आपके परिवारवाले अच्छे से खा पाएंगे। तो अगर आप इसे घर में बनाते है तो आपको ज़्यादा भी मिलेगा और आपके परिवार वालो के लिए वो स्वस्थ रहेगा। बहार  नकली मिलावटी चीज़ो से बने ढोकले(Dhokale) से आप बचे रहेंगे।

Khaman dhokla recipe

खमन ढोकला बनाने की सामाग्री

  • 1कप(200ml) + 3बड़े चम्मच बेसन
  • 1बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1चुटकी हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच नींबू का सत
  • 1बड़ा चम्मच तेल
  • 1कप पानी
  • ½छोटा चम्मच नमक

भाप के लिए ( For Steam)

  • एक कढ़ाई + 6इंच का स्टैंड
  • ½छोटा चम्मच सोडा
  • 1 टीन

ढोकले का तड़का

  • 1½बड़े चम्मच तेल
  • 2 हरी मिर्च
  • 1बड़ा चम्मच सरसों
  • 8 से 10कड़ी पत्ता
  • 1चुटकी हींग
  • 1½बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • 100ml पानी
  • 2बड़े चम्मच चीनी
  • 2बड़े चम्मच घिसा हुआ नारियल
  • 2बड़े चम्मच बारिक कटा हुआ धनिया

ढोकले की चटनी

  • 8 से 10 टुकड़े (100gm) खमन ढोकला
  • 4 से 5 हरी मिर्च
  • 1इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1बड़ा चम्मच चीनी
  • ½बड़ा चम्मच नमक
  • 1बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1कप धनिया
  • ½कप पानी

संभारों ( Sambharo)

  • 1बड़ा चम्मच तेल
  • 1छोटी चम्मच राई
  • 1चुटकी हींग
  • 2बारिक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1चुटकी हल्दी
  • 1कप घिसा हुआ पपीता
  • ½चम्मच नमक
  • 1चम्मच नींबू का रस
  • 1चम्मच चीनी

खमन ढोकला बनाने की विधि (Khaman Dhokla Recipe In Hindi)

  • एक कटोरे में 1कप (200ml) + 3बड़े चम्मच बेसन लेंगे।
  • अब इसमें 1बड़ा चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को छान लेंगे।
  • अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालेंगे।
  • अब इसमें 1छोटी चम्मच नींबू का सत डालेंगे। (अगर आपके पास नींबू का सत न हो तो आप नींबू का रस भी डाल सकते हैं)
  • अब इसमें 1बड़ा चम्मच तेल और ½कप (100ml) पानी डालेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  •  ½कप (100ml) पानी और डालेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे बाद मे इसमें ½छोटा चम्मच नमक डालेंगे और मिला लेंगे।

भाप के लिए

  • अब एक कढ़ाई लेंगे और उसमे एक स्टैंड रख देंगे और पानी डालेंगे।
  • इसे धीमी आंच पर गर्म करने रख देंगे।
  • एक चौकोर आकार का टीन लेंगे, उसमे अच्छे से तेल लगा लेंगे।
  • जो मिश्रण तैयार किया था उसमे ½चम्मच खाने का सोडा डालकर मिला लेंगे।
  • अब जो भाप के लिए कढ़ाई गर्म होने रखी है उसमे टीन को रखेंगे और उसमे सारा मिश्रण डाल देंगे।
  • और इसपर ढक्कन लगा कर इसे 15 से 20मिनट तक भाप के लिए रख देंगे।
  • 15 मिनिटो के बाद मिश्रण में चाकू डाल कर देखेंगे अगर आपका चाकू साफ बाहर आता है तो समझ लीजिए आपका ढोकला तैयार है।
  • टीन को बाहर निकाल कर इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे |
  • ढोकले को टीन से बाहर एक प्लेट पर निकाल लेंगे।
  • प्लेट जो आप लेंगे वो थोड़ी से गहराई वाली ही लें।
  • अब ढोकले को चौकोर आकार में काट लेंगे और इसे रख देंगे।

ढोकले का तड़का (ढोकले में तड़का ) (Khaman Dhola )

  • एक कढ़ाई में 1½बड़े चम्मच तेल डालेंगे और उसे गर्म होने रख देंगे।
  • तेल जब गरम हो जाये तभी लंबी कटी हुई 2हरी मिर्च, 1छोटी चम्मच सरसों, 10 से 12 कड़ी पत्ता और 2 चुटकी हींग डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • जब साडी सामग्री अच्छे से मिल जाये तब तड़के मे 1½ बड़े चम्मच सफेद तिल डालेंगे।
  • जैसे ही तिल थोड़ा सा गरम हो इसमें 100ml पानी और 2 बड़ेचम्मच चीनी डालेंगे।
  • हुए तड़के को 3 से 4 उबाल आने तक पकाएं।
  • तड़का तैयार हो गया है आंच को बंद कर देंगे और इसे थोड़ा सा ठंडा कर लेंगे |
  • ढोकला बिलकुल ठंडा हो गया है उसके उपर तड़का डाल देंगे।
  • ढोकले को इसे 5मिनट के लिए रख देंगे, ताकि ये तड़के को सोख ले।
  • जब तड़का अच्छे से ढोकला सोख ले तब सजावट के लिए ऊपर घिसा हुआ नारियल  और धनिया डाल देंगे |

खमन ढोकले की चटनी (Khaman Dhokla Chutney)

  • एक मिक्सी का जार लेंगे, उसमे 8 से 10 ढोकले के टुकड़े डालेंगे।
  • अब इसमें 4 से 5 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1बड़ा चम्मच चीनी डालेंगे।
  • और  इसमें ½बड़ा चम्मच नमक, 1कप धनिया, ½कप पानी डाल कर मिक्सी को चला लेंगे |
  • और चटनी को पिस लेंगे मैंने आपको वीडियो मे चटनी की कंसीसीटेन्सी बताई है आप उसे प्रकार से बनाये |
  • अब इसे कटोरी में निकल लेंगे।
  • इस चटनी को बना कर 8दिन तक फ्रिज में रख सकते है।

संभारो

  • एक कढ़ाई में 1बड़ा चम्मच तेल डालेंगे और इसे गर्म होने देंगे।
  • अब इसमें 1छोटा चम्मच राई डालेंगे।
  • राई के गरम होते ही इसमें एक चुटकी हींग, 2बारिक कटी हुई हरी मिर्च dalke  अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब इसमे एक चुटकी हल्दी डालेंगे।
  • और आंच को बंद कर देंगे, और इसने 1कप घिसा हुआ कच्चा पपीता डालेंगे।
  • अब इस मे ½चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब इसमे ½नींबू का रस, 1छोटा चम्मच चीनी डालेंगे। (ऐच्छिक)
  • सम्भारो तैयार है इसे एक कटोरी में निकल कर ढोकले और चटनी के साथ परोस लेंगे।

Nutrition Facts Of Khaman Dhokla

Nutritions Per piece of 58g
Total Fat 3.2g
Carbs 10.4g
Calories 4g
Vitamins
Protein 3.6g
Fiber 2.1g
Vitamin C 0.5 mg
Vitamin A 29.7 mcg

 

Leave a Reply