You are currently viewing बिना ओवन एगलेस बादाम केक | Eggless Almond Cake Recipe

बिना ओवन एगलेस बादाम केक | Eggless Almond Cake Recipe

Badam caramel cake की शुरुवात फ्रांस में हुई थी इस केक को फ्रांस में बहुत ही चाव से खाया जाता हैं। जैसा कि हम सब जानते है नॉर्थ अफ्रीका में सबसे ज्यादा बादाम पाए जाते हैं इसलिए ये केक नॉर्थ अफ्रीका में बहुत आसानी से उपलब्ध है, आप इस केक को बहुत ही आसानी से घर में कुछ ही देर में बना कर तैयार कर सकते हैं ये केक सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है, इस बादाम केक में शुगर की मात्रा बहुत ही कम है इसलिए इस केक को बड़े बुजुर्ग या जिन्हे शुगर है वे लोग भी इसे खा सकते हैं।

ये केक बहुत ही हेल्थी और टेस्टी तैयार होता है क्योंकि इसे हमने बिना घी, तेल के बनाया है और ये भाप में बन कर तैयार हुआ है इसीलिए इसमें cholesterol की मात्रा भी बहुत कम है। ये badam caramel cake बहुत ही मुलायम और मुंह में घुल जाने वाला बन कर तैयार होता है, इस केक को हमने बिना अंडे के बनाया है इससे इस केक को अंडे का सेवन न करने  वाले भी इसका स्वाद ले सकते है।

ये बादाम केक की विधि की मात्रा के अनुसार इस केक को 5 से 6 सदस्य बहुत ही आसानी से खा सकते है।

तैयार होने का समय

इस केक के मिश्रण को बनने में 10 से 15मिनट लगते है उसके बाद इसे बेक करने के लिए 30 से 35मिनट लगेंगे, कुल इस केक को बनने में 50मिनट लगेंगे।

तो आप इस बादाम केक को केवल 50मिनट में बना कर तैयार कर सकते है।और क्युकी ये घर पर आप खुद बनाएंगे तो आपको पता होगा की आपके घर के सदस्यों के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं जिससे आप इस badam caramel cake को स्वादिष्ट के साथ साथ सेहतमंद भी बनाएंगे।

बादाम केक की सामग्री (Ingredients of Badam Caramel Cake)

  • ½कप दही
  • ½छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½छोटा चम्मच खाने का सोडा
  • ½कप पाउडर शक्कर
  • ¼कप मिल्क पाउडर
  • ½कप बादाम का पाउडर
  • 1कप मैदा
  • ¼कप तेल
  • ¼कप दूध
  • 5सिल्वर  फॉयल कंटेनर
  • ¼कप थोड़े हल्के उबले हुए badam

कैरामेल सॉस बनाने की सामग्री (Ingredinets For Caramel Sauce)

  • ½कप कैरामेल शुगर
  • ½कप ताज़ा क्रीम
  • 1कप दूध
  • ½कप मक्खन

बादाम केक बनाने की विधि (Badam Caramel Cake Recipe in Hindi)

  • एक कटोरे लेंगे और इसमें ½कप दही डाल लेंगे।
  • अब इसमें ½छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल देंगे।
  • फिर इसमें ½छोटा चम्मच खाने का सोडा डाल देंगे।
  • इसके बाद इसमें ½कप पाउडर शक्कर डाल लेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • सारे मिश्रण को तब तक मिलाएंगे जब तक ये फ्लफी ना हो जाए।
  • अब इसमें ¼कप मिल्क पाउडर डाल देंगे।
  • फिर इसके बाद इसमें ½कप बादाम का पाउडर डाल देंगे।
  • (बादाम को पहले मिक्सी के जार में डाल कर पीस लेंगे और इसका पाउडर बना लेंगे)
  • इसके बाद इसमें 1कप मैदा डाल देंगे।
  • फिर इसमें ¼कप तेल डाल देंगे।
  • अब इसमें ¼कप दूध डाल लेंगे और सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब 5सिल्वर  फॉयल कंटेनर लेंगे और इसके ऊपर से किनारे काट लेंगे।
  • फिर इन सिल्वर फॉयल कंटेनर में केक के मैदे वाले मिश्रण को डाल देंगे और एक स्तर कर लेंगे।
  • अब इन सभी कंटेनर वाले मिश्रण को एक स्तर करने के बाद इसके ऊपर थोड़े थोड़े हल्के उबले हुए बादाम डाल देंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें एक स्टैंड रख देंगे।
  • फिर इस स्टैंड के ऊपर एक प्लेट रख लेंगे।
  • अब इस कढ़ाई को मध्यम आंच पर 10 से 12मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • इसके बाद इसमें सारे सिल्वर फॉयल कंटेनर को रख देंगे और इसे ढक कर 30 से 35मिनट के लिए धीमी आंच पर बेक होने रख देंगे।
  • 30 से 35मिनट बाद इसे कढ़ाई से बाहर निकाल लेंगे और इसे थोड़ा ठंडा होने रख देंगे।

कैरामेल सॉस बनाने की विधि (Caramel Sauce Recipe)

  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें ½कप कैरामेल शुगर डाल देंगे।
  • अब इसे बिल्कुल धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पिघला लेंगे।
  • कैरामेल शुगर जैसे ही पिघल जायेगा तभी आंच को बंद कर देंगे और इसमें ½कप ताज़ा क्रीम डाल देंगे।
  • फिर इसमें ¼कप दूध डाल देंगे और सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब वापस इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पका लेंगे।
  •  जब तक ये थोड़ा गाढ़ा और सॉस जैसा न हो जाए तब तक इसे पका लेंगे।
  • (अगर आपको आवश्कता लगे तो आप इसमें ¼कप दूध और भी डाल सकते हैं, इतनी सॉस बनाने में आपका लगभग 1कप दूध लगेगा)
  • अब अखरी में इसमें ½कप मक्खन डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  • मक्खन डालने के बाद इसे केवल 1मिनट के लिए वापस पका लेंगे और इसे एक कटोरे में निकाल लेंगे।
  • (ये कैरामेल सॉस ठंडा होने के बाद थोड़ा गाढ़ा हो जाता है अगर आपको इसे थोड़ा और पतला करना हो तो आप इसमें दूध डालकर इसे ठीक कर सकते हैं)
  • अब इस कैरामेल सॉस को एक कोन में भर लेंगे।
  • फिर इसके बाद अभी बादाम केक बनाए थे इन्हें एक प्लेट पर रख लेंगे और इसके ऊपर कोन की सहायता से कैरामेल सॉस को इसके ऊपर थोड़ा अच्छे से छिड़क लेंगे।
  • आप इसे फॉयल कंटेनर में से निकाल कर छोटे छोटे टुकड़ों में कटा कर परोस सकते हैं।

Nutrition Facts Of Badam Caramel केक

Nutrition Facts  Per Piece of 100gm 

(Approximately)

Calories 435kcal
Calories from Fat 198kcal
Total Fat 23g
         Saturated Fat 9.3g
         Trans Fat 0.2g
Cholesterol 110.8mg
Sodium 142mg
Total Carbohydrates 44.3g
         Dietary Fiber 2.8g
          Sugar 37g

* Percent Daily Values are based on a 2000 calorie diet.

आकर्षित बनाने व परोसने का तरीका

  • वैसे तो badam caramel cake अपने आप में ही बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद है इसे आप जैसे चाहे खा सकते है लेकिन अगर आप इसे चाय के साथ सुबह नाश्ते में खाये तो ये आपके शरीर में कई पोषण की कमिया पूरी करेगा जिससे की आप पुरे दिन बिना भूक के काम कर सकेंगे इसमें इतने नुट्रिशन है के आप चाहे तो इसे अपनी डाइट में भी ऐड कर सकते है। हमारा सजाने का व इसे और स्वाद से खाने का अपना अलग अनुभव है आप अपने अनुभव से इस केक कर हमे हमारे सोशल मीडिया चैनल पर भेज सकते है।
  • badam caramel cake को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसके ऊपर थोड़े से कटे हुए बादाम के साथ साथ पिस्ता भी रख सकते है या फिर थोड़ा टूटी फ्रूटी मिला कर उसे और भी स्वादिष्ट और आकर्षित बना सकते है।

 

Leave a Reply