You are currently viewing Chocolate Birthday Cake | 3 Ingredient Easy Birthday cake | चॉकलेट बर्थडे केक

Chocolate Birthday Cake | 3 Ingredient Easy Birthday cake | चॉकलेट बर्थडे केक

चॉकलेट बर्थडे केक (Chocolate Cake)

बर्थडे (Birthday) पर बच्चो की ख्वाहिशे होती है के उनके बर्थडे का केक (Cake) बाकी बच्चो के बर्थडे केक (Birthday Cake) से ज़्यादा स्वादिष्ट और आकर्षित हो।  और बाजार से लाये गए केक(Cake) स्वादिष्ट और आकर्षक तो होते है पर सेहतमंद नहीं होते। वही अगर आप बर्थडे केक (Birthday Cake) अपने घर पर बनाये जो स्वादिष्ट भी और आकर्षक भी हो और साथ ही साथ सेहतमंद भी होगा अगर आप उसे अपने घर पर ही बनाये तो। वैसे तो बच्चो को केक खाना बहुत अधिक पसंद होता है और चॉकलेट केक (Chocolate Cake) तो बहुत ही अधिक पसंद होता है जो की बाज़ार से आसानी से मिल जाता है पर उतना ही सेहत को नुक्सान भी पहुँचाता है तो अच्छा होगा अगर आप अपने बच्चो को बहार से केक ना दिला कर घर पर ही बनाये ।

विशेषता- बच्चो को बहार के cake से बचा कर आप घर पर ही बच्चे का Birthday Cake बना सकते है। इससे आपके बच्चे स्वस्थ भी रहेंगे और आप अपने हिसाब से केक बनाएंगे तो आपको पता होगा कौनसी चीज़े बच्चो के लिए अस्वस्थ है। और घर पर बनाने से आपको काम पैसो में ज़्यादा Cake भी मिलेगा जिससे आप सभी को अच्छे से बर्थडे केक खिला पाएंगे और Chocolate cake तो सभी को पसंद भी होता है जिस कारन कभी कभी बर्थडे में केक कम भी पड़ जाता है। 

स्वाद- अगर आप इस cake को घर में बनाएंगे तो ये केक आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा। इसके ऊपर की आइसिंग क्रीम में आपको मलाई, पुदीने और चॉकलेट (Chocolate) का स्वाद मिलेगा यकीन मानिये ये केक अगर आप बनाएंगे तो इसे खा कर आप और आपके घर के सदस्य बहुत ही खुश होंगे। 

ओकेशन- बच्चो के बर्थडे पर अगर आप ये Cake बनाएँगे तो आपके बच्चे बहुत खुश होंगे और बर्थडे के साथ साथ आप इसे क्रिसमस या नए साल पर भी बना सकते है या फिर अपनी शादी की सालगिरा (Marriage Anniversary) पर भी आप इस केक को बना सकते है।

3 Ingredient Easy Birthday cake

चॉकलेट बर्थडे केक बनाने की सामाग्री (Ingredients For Chocolate Cake)

  •  2पैकेट पारले ग्लूकोज बिस्कुट
  • 8 चॉकलेट कुकीज़ (Chocolate Cookies)
  • 2बड़े चम्मच चीनी
  • 1कप (200ml) दूध
  • 1छोटा चम्मच बेकिंग / ENO

आइसिंग के लिए बनाने की सामाग्री (Ingredients For Icing)3बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर

  • 2कप (400ml) दूध
  • 1कप (100ml) चीनी
  • 2बड़े चम्मच अमूल क्रीम / घर की मलाई (Malai)
  • 4पैकेट डेयरी मिल्क चॉकलेट (Dairy Milk Chocolate)
  •  2 चॉकलेट रोल (Chocolate Roll)  (ऐच्छिक)
  •  2 से 3 चैरी (Cherry) (ऐच्छिक)
  •  1 या 2 पुदीने के पत्ते

चॉकलेट बर्थडे केक बनाने की विधि (Chocolate Cake Recipe)

  • एक मिक्सी के जार में 5 रुपए वाले 2 पैकेट पारले ग्लूकोज बिस्कुट लेंगे।
  • अब इसमें 3 से 4 कोई भी चॉकलेट कुकीज़ (Chocolate Cookies) डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच चीनी डालेंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब मिक्सी के जार को चला लेंगे और सारे मिश्रण को पिस लेंगे।
  • इसके बाद इस मिश्रण में 1 कप (200ml) दूध डालेंगे। 
  • और इसमें 1छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालेंगे।
  • (अगर आपके पास बेकिंग पाउडर ना हो तो आप इसमें 1पैकेट ENO डाल सकते हैं)
  • फिर इसमें 3बड़े चम्मच तेल डालेंगे।
  • इसके बाद इस मिक्सी के जार को वापस चला लेंगे।
  • एक गोलाकार टीन लेंगे उसमे अच्छे से मक्खन लगा लेंगे।
  • इसके ऊपर थोड़ा सा मैदा छिड़क देंगे ताकि केक आसानी से टीन से बाहर निकल जाए।
  • अब को बिस्कुट वाला मिश्रण है उसे टीन में डाल देंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे इसमें एक स्टैंड रख देंगे।
  • और कढ़ाई को धीमी आंच पर 10 से 12मिनट के लिए गर्म होने रख देंगे। 
  • फिर टीन को कढ़ाई में रख लेंगे और ढक कर 30 से 35 मिनट के लिए पका लेंगे।

आइसिंग बनाने की विधि ( Icing Recipe)

  • एक कढ़ाई लेंगे इसमें 3बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर डाले देंगे।
  • अब इसमें 2कप (400ml) दूध डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें 1कप (100ml) चीनी डालेंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • फिर कढ़ाई को धीमी आंच पर रख देंगे और लगातार चलाते हुए इसे पका लेंगे।
  • मिश्रण को गाढ़ा होने में 1मिनट का समय लगता है।
  • फिर मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें 2बड़े चम्मच अमूल क्रीम डाले।
  • (आप चाहे तो यहां घर की मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • उसके बाद सारे मिश्रण को मिला लेंगे और आंच को बंद कर देंगे।
  •  इसमें 10रूपय वाले 4पैकेट डेयरी मिल्क चॉकलेट के टुकड़े लेंगे और इसे  इस मिश्रण को अच्छे से मिला लेंगे।
  • (गर्म मिश्रण में चॉकलेट डालने से चॉकलेट जल्दी पिघल के मिश्रण में मिल जाती है)
  • मिश्रण को ढक कर 5मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे।
  • अब केक के टीन को कढ़ाई से बाहर निकाल लेंगे और इसे 15 से 20मिनट के लिए अच्छे से ठंडा होने रख देंगे।
  • फिर चाकू की सहायता से केक के किनारे हटा लेंगे और केक को प्लेट पर निकाल लेंगे।
  • केक को 2हिस्सों में काट लेंगे।
  • अब इसके नीचे वाले हिस्से पर थोड़ा थोड़ा पानी लगा लेंगे।
  • इसके बाद केक पर जो चॉकलेट आइसिंग बनाया था उसे अच्छे से लगा कर एक स्तर कर देंगे।
  • अब इसके ऊपर केक का दूसरा हिस्सा रखेंगे और इसपर भी थोड़ा थोड़ा पानी लगा लेंगे।
  • और अब इसके ऊपर वापस चॉकलेट आइसिंग कर लेंगे।
  • इसके बाद केक के चारों ओर गोलाकार में भी चॉकलेट आइसिंग लगा लेंगे। और एक स्तर कर देंगे।
  • केक को 30मिनट के लिए फ्रीज में रख देंगे।
  • फिर 30मिनट बाद केक को वापस बाहर निकाल लेंगे।
  • अब एक कोण बना लेंगे उसमे चॉकलेट सॉस भर लेंगे।
  • इससे केक के ऊपर कोई भी डिजाइन बना लेंगे। (ऐच्छिक)
  • एक प्लेट में 3 से 4 चॉकलेट कुकीज़ लेंगे इसके छोटे छोटे टुकड़ों कर लेंगे।
  • अब इन टुकड़ों को केक के चारों ओर गोलाकार में लगा लेंगे और थोड़े से टुकड़े केक के ऊपर भी डाल देंगे।
  • फिर इसके ऊपर 2 चॉकलेट रोल रख कर इसे सजा देंगे। (ऐच्छिक)
  • केक के ऊपर 2 से 3चैरी लगा लेंगे। (ऐच्छिक)
  • और 1 या 2 पुदीने के पत्ते से सजा देंगे।

चॉकलेट केक को और स्वादिष्ट और आकर्षित बनाये (Make Your Cake More Delicious And Attractive)

  • वैसे तो आपका चॉकलेट केक बनेगा ही स्वादिष्ट पर अगर आप चाहे तो इसके स्वाद को और बढ़ा सकते है। और इस बर्थडे केक को और भी आकर्षित बना सकते है। इसके लिए आप चॉकलेट को ऊपर की तरफ लगा सकते है।  या फिर आप चाहे तो अलग अलग किस्म की चॉकलेट को इसके इर्द गिर्द लगा कर इसे और भी सुन्दर तरीके से सजा सकते है। और अगर उसके ऊपर से फिर आप गुलाब का फूल या पुदीने की कुछ और पत्तियों से भी सजा सकते है।  इससे आपका बर्थडे केक और भी स्वादिष्ट और आकर्षित लगेगा। 

Leave a Reply