You are currently viewing चैरी पेड़ा रेसिपी ( Cherry Peda Recipe In Hindi ) Milk Peda Recipe In Hindi

चैरी पेड़ा रेसिपी ( Cherry Peda Recipe In Hindi ) Milk Peda Recipe In Hindi

पेड़ा  बहुत ही लाजवाब और सवादिष्ट मिठाई है जो बच्चो से लेकर बड़ो को बहुत ही पसंद आता है | वैसे तो भारत मै अलग अलग प्रान्त मै पेड़ा बहुत तरह से बनाया जाता है, जैसे की दूध के पेड़े, नारियल के पेड़े ( coconut Peda  ), केसर पेड़ा (Kesar Peda), मावा पेड़ा (mawa Peda), अनानास के पेड़े, चेरी पेड़ा(cherry peda), मलाई पेड़ा (Malai Peda), और खोया पेड़ा ( Khoya Peda )।

पर आज मै आपको सिखाऊंगी चेरी पेड़े की रेसिपी स्वादिष्ट और सेहतमंद चेरी पेड़ा घर पर कैसे बनाते है। ये पेड़ा बहुत ही लाजवाब तैयार होता है और इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान  है |

चैरी पेडा की सामाग्री

  • 1½कप मावा
  • 4बड़े चम्मच घर की पिसी चीनी
  • 1½ चम्मच बारिक कटे हुए काजू
  • ¼ कप ग्लेस चैरी
  • 1चम्मच दूध
  • ½चम्मच बारिक कटा हुआ पिस्ता, चैरी, सिल्वर बॉल

पेड़ा बनाने की विधि

  • एक कढ़ाई में ½कप (200ml) कद्दूकस किया हुआ मावा लेंगे ।
  • अब इसमें 4चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डाले।
  • अब इसमें 1½ चम्मच काजू के बारिक टुकड़े डालेंगे।
  • अब इसमें ¼कप बारिक कटी हुई ग्लेस चैरी डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • अब इसमें 1चम्मच दूध डालेंगे।
  • अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाना शुरू करेंगे।
  • इसे आप 2 से 3 मिनट तक ही पकाएं जैसे ही ये मिश्रण गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो आंच को बंद कर देंगे।
  • अब एक प्लेट लेंगे उसमे घी लगा लेंगे।
  • अब सारे मिश्रण को प्लेट पर निकल लेंगे और एक स्तर कर लेंगे।
  • अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख देंगे।
  • अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ पर लेकर छोटे छोटे पेडे बना लेंगे।
  • अब सारे पेडे पर बारिक कटे हुए पिस्ता, चैरी और सिल्वर बॉल लगा देंगे।

 

आवशयक सुझाव

  • जब भी आप पैदा बनाये तभी मावा हमेशा ताज़ा ही लीजियेगा, अगर पुराण मावा होगा तो पड़े मै कई बार बदबू आती है और उसका स्वाद भी अच्छा नहीं लगता है |
  • अगर आपके पास सुखी ही चीर्य न हो तो आप जो ताज़ा चेरी आती है जो सिर्फ उसका सीजन हो तभी मिलती है, उससे भी ये पैदा को बना सकते हो उससे भी बहुत ही बढ़िया मिठाई तैयार होगी |
  • अगर आप डाइट कर रहे हो या शक्कर नहीं खाना कहते हो तो आप आर्टिफीसियल शुगर का भी उपयोग करके इसे बना सकते हो |
  • ये पेड़ा बहार 4 दिन और फ्रिज मै 7 दिनों तक बहुत ही बढ़िया रहता है |
  • मैंने काजू का उपयोग किया है पैर आप चाहो तो बादाम भी दाल सकते हो |

चेरी पेड़े के गुण ( Nutrition Diet Of Cherry Peda )

एक पेड़ा ( 11g ) Ball ( 11 g )

  Nutrition Diet                                        In Gram ( Approx.)
Total Fat                                                         1.7g
Saturated Fat             1g
Trans Fat                                                      0g
Cholesterol         5.8mg
Sodium       22mg
Potassium         71mg
Total Carbohydrates                                    5g
Sugars               4.9g
Protein        1.4g

 

 

Leave a Reply