You are currently viewing बिना ओवन बटर स्कॉच केक रेसिपी | Butterscotch Pound Cake Recipe In Hindi

बिना ओवन बटर स्कॉच केक रेसिपी | Butterscotch Pound Cake Recipe In Hindi

Butterscotch Pound Cake

बटरस्कॉच पाउंड केक इंग्लैंड का लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजन है जो की वह त्योहारों और घर में खाने के लिए बनाया जाता है। आमतौर पर बटरस्कॉच केक क्रिसमस जैसे त्योहारों पर लोग घर में ही बनाते है। और कुछ लोग बहार से लेकर आते है। जैसा की आजकल लोग बीमारियों के चलते त्योहारों को भी सही और पारंपरिक तरीके से नहीं मना पाते है। आज की हमारी रेसिपी बटरस्कॉच पाउंड केक के बारे में है जिसमे आपको सही और पारंपरिक तरीके से पाउंड केक बनाना सीखाएंगे।

एक नम पाउंड केक का रहस्य क्या है?

छाछ, खट्टा क्रीम, या क्रीम चीज़ डालने से केक को अधिक नमी और स्वाद मिलता है। छाछ और खट्टा क्रीम में एसिड एक बहुत ही महीन टुकड़ा बनाता है क्योंकि यह आटे में ग्लूटेन को नरम करता है। खट्टा क्रीम और क्रीम पनीर इतनी समृद्धि जोड़ते हैं कि उनके साथ बने केक सुपर नम और लगभग स्प्रिंगदार होते हैं।

Butter Scotch Cake Recipe In Hindi

Butterscotch Pound Cake Ingredients

  • 1 कप (200ml) दही
  • ½ कप + 2 बड़े चम्मच घर की पिसी चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 कप + 1 बड़ा चम्मच मैदा
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच बटरस्कॉच एसेंस
  • ¼ छोटा चम्मच पीला रंग
  • ½ कप सफेद चॉकलेट
  • ¼ कप अमूल क्रीम
  • ¼ कप बटरस्कॉच चिक्की
  • 2 बड़ा चम्मच पिस्ता

बटर स्कॉच केक बनाने की विधि (Butterscotch Pound Cake Recipe)

  • एक कटोरे में 1 कप (200ml) दही डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ½ कप + 2 बड़े चम्मच घर की पिसी हुई चीनी डालेंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब दोनो सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • इसके बाद इसमें 1बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर और ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा (खाने का सोडा) डाल देंगे और मिला लेंगे।
  • सारे मिश्रण को ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
  • 10 मिनट बाद इसे मिला लेंगे और अब इसके ऊपर एक छानी रखें।
  • छानी के ऊपर 1 कप + 1 बड़ा चम्मच मैदा डाल देंगे और इसे छान लेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • (अगर आपको मिश्रण थोड़ा गाढ़ा लगे तो आप इसमें 1 से 2 चम्मच पानी या दूध डालकर इसे ठीक कर सकते हैं)
  • अब इसमें 3बड़े चम्मच तेल डालेंगे और 1छोटा चम्मच बटरस्कॉच एसेंस डालेंगे।
  • सारी सामाग्री को मिला लेंगे।
  • इसके बाद इसमें 4 से 5 बूंद (¼ छोटा चम्मच) पीला रंग डाल कर मिला देंगे।
  • एक आयताकार टीन लेंगे और इसके चारों ओर अच्छे से मक्खन लगा लेंगे।
  • और अब इसके ऊपर मैदा छिड़क देंगे।
  • अब मैदे वाले सारे मिश्रण को टीन में डालकर एक स्तर कर लेंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें एक स्टैंड रख देंगे।
  • इसके बाद इसे 10 से 12 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • (अगर आप इसे ओवन में पका रहे है तो 180° पर इसे प्री हीट होने रख देंगे)
  • कढ़ाई गर्म हो जाए तक इसमें टीन को रखेंगे और इसे 30 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लेंगे।
  • (अगर आप इसे ओवन में पका रहे है तो 180° पर इसे 30 से 35 मिनट के लिए पका लेंगे)
  • 30मिनट बाद केक के टीन में चाकू डाल कर इसे देखें अगर आपका चाकू साफ बाहर आता है तो समझ लीजिए आपका केक तैयार है।
  • आंच को बंद कर लेंगे और टीन को कढ़ाई से बाहर निकाल लेंगे।
  • अब इसे 10 से 15 ठंडा होने रख देंगे।
  • 15 मिनट बाद टीन के निकारे हटा लेंगे और टीन को एक प्लेट पर उल्टा कर के केक को बाहर निकाल लेंगे
  • केक को सीधा कर लेंगे और इसे थोड़ी के लिए और अच्छे से ठंडा होने देंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें ½ कप सफेद चॉकलेट डालेंगे।
  • और इसमें ¼ कप अमूल क्रीम डाल देंगे।
  • अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म करके पिघला लेंगे।
  • (सफेद चॉकलेट बहुत ही जल्दी जल जाने का डर रहता है इसलिए इसे बहुत ही ज्यादा धीमी आंच पर पकाएं)
  • चॉकलेट पिघल जाए तब आंच को बंद कर लेंगे और इसे ठंडा होने रख देंगे।
  • अब जो केक तैयार किया था उसके चारों ओर सफेद चॉकलेट गनाश डाल देंगे और इसे अच्छे से एक स्तर कर लेंगे।
  • इसके बाद केक के ऊपर बटरस्कॉच चिक्की के बारिक टुकड़े डाल देंगे। (ऐच्छिक)
  • और इसके ऊपर बारिक कटे हुए पिस्ता डाल लेंगे।
  • अब केक को 10 मिनट के लिए सेट होने रख देंगे।
  • 10 मिनट बाद जब केक सेट हो जाए तब इसे 1इंच की दूरी से काट कर प्लेट में रखेंगे और परोस लेंगे।
  • इस केक को आप बाहर 4 दिन और फ्रीज में 7 दिन तक रख सकते है।

Nutrition Facts of Butter Scotch Pound Cake

Nutrients Facts Per 100g Piece
Calories 149kcal
Total Fat 4g
Carbohydrates 25g
protein 5g
sodium 10g

Serve Butterscotch Pound Cake

परोसने के  ले आप आपने केक के ऊपर ड्राई-फ्रूटस जिससे आपका केक और भी स्वादिष्ट और आकर्षक दिखेगा इसके अलावा आप इसके ऊपर गुलाब की पंखडियो से और अधिक क्रीम डाल कर आप इसे और भी स्वादिष्ट और लाजवाब बना सकते है। जिससे आपका केक भी अच्छा और स्वादिष्ट दिखेगा। जैसा की अब शादियों और त्योहारों के दिन चल रहे है तो आप इन् दिनों बटरस्कॉच पौंड केक बना सकता है।

 

Leave a Reply