You are currently viewing Besan Ki Barfi Recipe 3 सामग्री से मुलायम बेसन की बर्फी बिना मावा मिल्क पाउडर दूध

Besan Ki Barfi Recipe 3 सामग्री से मुलायम बेसन की बर्फी बिना मावा मिल्क पाउडर दूध

बेसन की बर्फी उत्तरी भारत में बहुत मशहूर बर्फी है। उत्तर भारत में इसे बेसन की चक्की भी कहते है इसके अलावा बेसन से बनने वाली और भी चीज़े है जैसे की बेसन के लड्डू, बेसन का हलवा या फिर सोन पापड़ी। जैसा की हम सभी जानते है बेसन के लड्डू हो या हलवा पर स्वाद तो लाजवाब ही होता है। तो आज की जो हमारी रेसिपी है वो बेसन की बर्फी के बारे में है। ये बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

बेसन की बर्फी को भुनने के बाद चीनी की चासनी में पकाया जाता है। इससे बेसन में मिठास आती है जिससे की आपको बर्फी मीठी लगे उसके बाद आप इसे थाली या किसी बड़े बर्तन में फैला कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट सकते है। या फिर आप चाहे तो अपने हिसाब से किसी भी अकार में काट सकते है।

बेसन की बर्फी वैसे तो आमतौर पर किसी भी हलवाई की दुकान पर मिल जाती है। पर अगर  आप इसे घर पर बनाएंगे तो ये अधिक स्वादिष्ट लगेगी और इसमें आप मीठा और बाकी चीज़े अपने हिसाब से भी डाल सकेंगे और बहार की नकली बर्फियो से बचे रहेंगे।

विशेषता बेसन की बर्फी की विशेषता है की आप इसे 20 min में बना सकते है और ये बर्फी बनाने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। देखने में ये बर्फी बहुत आकर्षित लगती है। अगर आपका बच्चा बहार रहता है तो आप उसके और उसके दोस्तों के लिए ये बर्फी भेज सकते है  जल्दी ख़तम नहीं होती।

स्वाद बेसन की बर्फी का स्वाद बेसन के लड्डू से मिलता जुलता ही है पर उससे कही अलग इसमें आपको पिस्ता और बादाम का स्वाद भी मिलेगा। स्वाद इस बर्फी का बहुत ही मीठा और बेसन जैसा है।

 

besan ki barfi

बेसन की बर्फी  सामाग्री

  • 1 कप (200ml) बेसन
  •  ½ कप (100ml) + 3 बड़े चम्मच देसी घी
  • 1 कप (200ml) चीनी
  •  पानी आवश्यकता अनुसार
  • बारिक कटे पिस्ता और बादाम(ऐच्छिक)

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

  • एक मोटे तले की कढ़ाई लेंगे और इसमें 1कप (200ml) बेसन डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें ½ कप (100ml) देसी घी डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाना शुरू करेंगे।
  • इसे लगभग 1मिनट तक पका लेंगे।
  • (आंच को धीमा ही रखेंगे ताकि बेसन रंग न बदले)
  • अब बेसन वाली सामग्री को ठंडा होने रख देंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे उसमे 1 कप (200ml) चीनी डालेंगे।
  • (ध्यान रखे आप जितना बेसन ले उतनी ही चीनी लेनी है)
  • अब चीनी में उतना ही पानी डालेंगे जितना की चीनी डूब जाए।
  • कढ़ाई को आंच पर गर्म होने रख देंगे।
  • चीनी को धीमी आंच पर पिघला लेंगे और इसे लगातार चलाते रहेंगे।
  • चाशनी को थोड़ा सा गाढ़ा कर लेंगे और एक तार की चाशनी बना लेंगे।
  • अब जो बेसन वाला मिश्रण है उसमे चाशनी डाल देंगे और अच्छे से मिला लेंगे।
  • कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म होने रख देंगे और लगातार चलाते हुए ½ मिनट के लिए पका लेंगे।
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालेंगे और अच्छे से मिलाते हुए ½ मिनट तक पका लेंगे।
  • इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच देसी घी और डालेंगे और इसे वापस ½ मिनट के लिए पका लेंगे।
  • (ध्यान रहे आंच को धीमा ही रखे नहीं तो आपकी बर्फी सख़्त हो सकती है)
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच देसी घी और डालेंगे और इसे ½ मिनट के लिए पका लेंगे।
  • (घी डालकर ½ मिनट पकने की प्रक्रिया को 3 बार करेंगे कुल उसमे 3 चम्मच घी डालना है)
  •  जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे।आंच को बंद कर देंगे और मिश्रण को ठंडा कर लेंगे।
  • एक ट्रे या थाली लेंगे उसमें अच्छे से घी लगा लेंगे।
  • अब जो बर्फी वाला मिश्रण है इसे ट्रे में निकाल कर एक स्तर कर लेंगे।
  • मिश्रण को ट्रे में निकाल लेंगे और 5 मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे।
  • अब इसके ऊपर बारिक कटे हुए पिस्ता और बर्फी कटे हुए बादाम डालेंगे। (ऐच्छिक)
  • अब इसे 10 मिनट के लिए वापस ठंडा होने रख देंगे।
  • इसके बाद इसे बर्फी को आकार में काट लेंगे।
  • (आप अपनी इच्छानुसार किसी भी आकार में इसे काट सकते हैं)
  • अब इसे 30 मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे।
  • 30 मिनट बाद मिश्रण अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसके ऊपर एक बार फिर से उसी आकार के कट लगा लेंगे जिस आकार में अपने बर्फी कटी है।
  • बर्फी को प्लेट में निकाल लेंगे और परोस लेंगे।
  • बेसन की बर्फी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें बादाम के साथ साथ इसमें पिस्ता और इलाइची भी डाल सकते है।

आवशयक सुझाव

  • बेसन को हमेशा धीमी आंच पे सेकियेगा  जिससे बेसन का रंग बदलेगा नहीं और अच्छे से भून जायेगा |
  • जैसे आपको बताया गया है वैसे ही स्टेप बाय स्टेप आपने बर्फी को बनाया तो ये बर्फी बिलकुल हलवाई स्टाइल बनेगी |
  • ये बर्फी 15 दिन बहार और फ्रिज मे 1 महीना बहुत ही बढ़िया रहेगी |
  • बादाम और पिस्ता डालने से इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया लगता है और अगर आप चाहे तो इसमे एलची पाउडर भी डाल सकते हो |
  • बिना मावा के भी ये बर्फी बहुत ही सॉफ्ट बनती है पर अगर आप चाहे तो 1/4 कप मावा भी डाल सकते हो |

 

Leave a Reply