You are currently viewing Apple Kheer Recipe | Apple Ki Kheer | कश्मीरी सेब की खीर

Apple Kheer Recipe | Apple Ki Kheer | कश्मीरी सेब की खीर

चावल की खीर, सेवइया की खीर, कद्दू की खीर, शाही खीर, पंजाबी खीर, दूध की खीर, साबूदाने की खीर तो हम सब बहुत बार बनाते है, पर आज मै आपके लिए कुछ अलग पर टेस्टी कश्मीरी सेब खीर की रेसिपी लाई हु ( Apple Kheer) ये खीर, सेब, दूध, बादाम, और अनार से बनती है जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। ये खीर बनाने की विधि हमारी पारंपरिक खीर से थोड़ी अलग होती है।

इसमे जो सामग्री है वो बहुत ही आसानी से घरपर ही मिल जाती है और बिना कन्डेन्स्ड मिल्क का उपयोग के भी ये बहुत ही गाढ़ी और रबड़ी के जैसी मलाईदार लगेगी |  दोस्तों अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो आप बाकि की सारी खीर भूल जायेगे ये इतनी लज़ीज़ तैयार होती है। और आप इसे रात को डिजर्ट मे या जब आपको कुछ हल्का खाना खाने का मन हो या व्रत मे भी खा सकते है।

कश्मीरी सेब खीर सामाग्री

  • ½कप भीगे हुए बादाम
  • 2कप दूध
  • 5छोटे चम्मच चीनी
  • 1कप अमूल क्रीम
  • 2बड़े चम्मच कटे किशमिश और काजू
  • 1कप घिसा हुआ सेब
  • 3बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
  • 3बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
  • 2चम्मच भीगा हुआ केसर

 

खीर बनाने की विधि – How To Make Apple Kheer

  • ½कप बादाम लेंगे उसे 2घंटे पानी में भिगो कर रख देंगे।
  • उसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका निकल लेंगे।
  • अब एक मिक्सी का जार लेंगे उसमे छिलके उतरे हुए बादाम डालेंगे।
  • और इसमें ½ (100ml)कप दूध डालेंगे, और मिक्सी को चला लेंगे।
  • अब एक कढ़ाई लेंगे, उसमे बादाम वाला मिश्रण डाल देंगे
  • अब इसमें 1½कप (300ml) दूध डालेंगे।
  •  5 छोटे चम्मच चीनी डालेंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे।
  • इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए ½मिनट तक पका लेंगे।
  • और इसमें 1कप अमूल क्रीम डालेंगे।
  • (अगर आपके पास घर की मलाई है तो आप वो भी डाल सकते हैं)
  • 2बड़े चम्मच कटे हुए काजू और किशमिश डालेंगे जिससे इसका ावाद बहुत ही बढ़ जायेगा।
  • अब इस 1मिनट के लिए पका लेंगे और आंच को बंद कर देंगे और इसे लगातार चलाते हुए ठंडा कर लेंगे।
  • ठंडा होने के बाद एक कटोरे में निकल लेंगे, और इसे फ्रिज में ठंडा होने रख देंगे।
  • 1 छोटा सेब लेंगे उसे कद्दू कस कर लेंगे।
  • अब जो मिश्रण तैयार किया था उसमे  1कप घिसा हुआ सेब डाल देंगे।
  • अब इसमें 2बड़े चम्मच बारिक कटे हुए पिस्ता डालेंगे।
  • अब इसने 2बड़े चम्मच बारिक कटे हुए बादाम डालेंगे।
  • अब इसे कांच की कटोरी में निकल लेंगे।
  • अब इसके ऊपर थोड़े से अनार के दाने डालेंगे। (ऐच्छिक)
  • अब इसके ऊपर बारिक कटे हुए पिस्ता डाल देंगे।
  • अब इसके ऊपर बादाम के बारिक टुकड़े डालेंगे।
  • अब इसके ऊपर 2 से 3 बूंद केसर का पानी डालेंगे। (ऐच्छिक) जिससेiska स्वाद बहुत ही बढ़िया आएगा |

आवशयक सुझाव

  • जब भी आप सेब को कद्दू कस करे तो उससे तुरंत ही उसे मिश्रण मैं डाले अगर आपने उससे ऐसे रख दिया तो सेब काला पड़ जाता है |
  • अगर आप इसमे भोगोये हुए बदन के साथ थोड़े भिगोये हुए पिस्ता भी डालेंगे तो ये खीर का स्वाद दो गुना हो जायेगा |
  • जब भी आप इसे परोसे ठंडा करके खाये तो इसका स्वाद और भी बढ़ जायेगा |
  • अगर आप इसे बिना शक्कर के बनाना कहते है तो आप इसमे गुड़ का भी उपयोग कर सकते है |
  • आप इसमे अनार के साथ संतरे का भी उपयोग कर सकते है, उसे ये और भी स्वादिष्ट लगेगी, पर इस बात का ध्यान रखे की संतरे का जूस गलती से भी खीर मैं ना पद जाये नहीं तो खीर बिगड़ सकती है  |
  • आप जब भी ये कश्मीरी खीर बनाये उसमे केसर जरूर से डेल ये इसकी पहचान है  |

Leave a Reply