You are currently viewing साटा हमारी पारम्परिक रेसिपी | Sata Kutchi Gujarati Traditional Recipe

साटा हमारी पारम्परिक रेसिपी | Sata Kutchi Gujarati Traditional Recipe

साटा हमारी पारंपरिक रेसिपी

कच्छ में ज़्यादातर दूध, बाजरा और गेहू से बनी चीज़े बहुत लोकप्रिय है। जहा दिल्ली, मुंबई, जैसे बड़े शहरो में अस्वस्थ व्यंजन जैसे चाट पकोड़ी, बर्गर, मोमोस, लोकप्रिय वही गुजरात के शहर कच्छ में  कूची  दाबेली, sata sweet recipe जैसी स्वादिष्ट और सेहतमंद चीज़े लोकप्रिय है। जो की आपको फ़ास्ट फ़ूड के तोर गुजरात के शहरो के बाज़ारो में आसानी से मिल जाएगी।

साटा गुजरात की बहुत ही लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। परंपरागत रूप से Sata एक डीप-फ्राइड पेस्ट्री है, लेकिन कैलोरी की मात्रा कम रखने के लिए आप इसे बेक भी कर सकते है इससे ये स्वादिष्ट भी रहेंगे और सेहतमंद भी लेकिन पारंपरिक तौर से बनाने के लिए इनको डीप-फ्राई करना बहुत जरुरी है।

How To Make Sata kutchi Recipe

साटा बनाने की सामग्री (Ingredients for Sata Recipe)

  • 1¼कप मैदा
  • ¼छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2½छोटे चम्मच शुद्ध देसी घी
  • 2बड़े चम्मच सूजी
  • 3बड़े चम्मच दूध
  • तलने के लिए घी और ¼कप तेल
  • 2कप (400ml) चीनी
  • 1छोटा चम्मच रोज एसेंस या ⅛छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 2छोटे चम्मचसूखे गुलाब की पंखुड़ियां (ऐच्छिक)
  • 2छोटे चम्मच बारिक कटे हुए पिस्ता और बादाम (ऐच्छिक)

साटा बनाने की विधि  (How To Make Sata kutchi Recipe)

  • एक कटोरे में 1¼कप मैदा डालेंगे और इसे छान लेंगे।
  • इसके बाद इसमें ¼छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालेंगे।
  • (अगर आपके पास बेकिंग पाउडर ना हो तो आप इसमें 1 से 2चुटकी खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा) भी डाल सकते हैं)
  • फिर इसके 2½छोटे चम्मच शुद्ध देसी घी डालेंगे और सारी सामाग्री को हाथों से अच्छे से मिला लेंगे।
  • (ये साटा बहुत ही खस्ता होता है इसलिए इसमें घी का इस्तेमाल किया है अगर आप चाहें तो आप इसमें तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है)
  • फिर सारी सामाग्री को अच्छे से मिलने के बाद इसे 10मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
  • एक कटोरी में 2बड़े चम्मच सूजी लेंगे।
  • अब इस सूजी में 3बड़े चम्मच दूध डाल देंगे और इसे मिला लेंगे।
  • फिर इस कटोरी को 10मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
  • 10मिनट बाद ये सूजी अच्छे से फुल जायेगी और मिश्रण काफी गाढ़ा हो जाएगा।
  • अब इस सूजी वाले मिश्रण को मैदे वाले मिश्रण में डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  • एक कटोरी में थोड़ा सा दूध ले लेंगे और थोड़ा थोड़ा दूध डाल कर मैदे को गूंध लेंगे।
  • मैदे को थोड़ा सख़्त ही गूंधे।
  • (दूध को एक साथ ना डाले ऐसा करने से मैदा काफ़ी ढीला हो सकता है)
  • इस मैदे को गूंधने में केवल 2 से 3 बड़े चम्मच दूध ही लगेगा।
  • मैदे को अच्छे से गूंध लेंगे और इसे ढक कर 30 मिनट के लिए रख देंगे।
  • 30मिनट बाद मैदे को अच्छे से मसल लेंगे और इसकी एक बड़ी लोई बना लेंगे।
  • अब इस लोई को सूखे मैदे की सहायता एक पूड़ी जितना मोटा और जितना बड़ा हो सकता है उतने बड़े आकार में बेल लेंगे।
  • (ध्यान रखें इसे ज्यादा पतला न बेले)
  • इसके बाद एक छोटी कटोरी लेंगे और इस बेले हुए मैदे को कटोरी के आकार में काट लेंगे।
  • (अगर आप साटा बड़े आकार में बनाना चाहते हैं तो आप बड़ी कटोरी लें)
  • अब इस कटी हुई पूरी पर कांटे वाले चम्मच की सहायता से इसपर हल्के हल्के निशान लगा लेंगे।
  • इसपर निशान लगाना बहुत ही जरूरी है जिससे ये तलते समय फूलेंगे नही।
  • बिल्कुल इसी प्रकार से सारी पूरी तैयार कर लेंगे।
  • एक कढ़ाई लेंगे और इसमें घी ले लेंगे तलने के लिए और इसमें ¼कप तेल डाल देंगे।
  • (अगर आप कहे तो इसे पूरा घी में भी तल सके है मगर घी में तेल डालकर तलने से ये मिठाई हेवी नही बनेगी और आपको आपको नुकसान नही देगी)
  • अब इस घी को अच्छे से गर्म होने के लिए रख देंगे।
  • तेल अच्छे से गर्म होने के बाद इसमें तैयार की हुई पूरी को डाल देंगे।
  • (एक बार में ज्यादा नही 3 से 4पूरी ही तले)
  • ध्यान रखे साटा को तलते समय घी का तापमान ज्यादा तेज न रखें।
  • घी अगर ज्यादा तेज आंच पर होगा तो आपका साटा खस्ता नही तैयार होगा और हम ये साटा खस्ता तैयार करना है।
  • अगर आंच ज्यादा तेज हो जाए तो आंच को कुछ देर के लिए बंद कर देंगे और फिर वापस तेल का तापमान कम होने चला लेंगे।
  • इसे धीमी आंच पर सुनेहरा होने तक पका लेंगे।
  • ये साटा बहुत ही खस्ता और जालीदार बन कर तैयार होता है।
  • जब साटा की पूरी सुनेहारे रंग की बना के तैयार हो जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे।
  • बिल्कुल इसी प्रकार से सारी साटा की पूरी तल कर तैयार कर लेंगे और इसे अच्छे से ठंडा होने रख देंगे।
  • एक पतिला लेंगे और इसमें 2कप (400ml) चीनी डाल देंगे।
  • अब इस चीनी में 1कप (200ml) पानी डालकर इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लेंगे।
  • इस शुगर सिरप को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए ही पकाएं।
  • अब इसकी 2½ तार की चाशनी बना कर तैयार कर लेंगे जिससे ये साटे के ऊपर जाकर अच्छे से जम जाए।
  • इसके बाद इसे एक प्लेट पर एक बूंद डाल कर देखेंगे अगर ये प्लेट पर नही फैलती तो समझ लीजिए आपकी चाशनी तैयार है।
  • आंच को बंद कर लेंगे और इसमें 1छोटा चम्मच रोज एसेंस डाल देंगे।
  • (अगर आपके पास रोज एसेंस न हो तो आप इसमें ⅛छोटा चम्मच गुलाब जल भी डाल सकते हैं)
  • अब इस चाशनी को थोड़ा सा ठंडा होने रख देंगे।
  • एक प्लेट लेंगे और इसपर थोड़ा सा घी लगा लेंगे।
  • अब जो अभी साटा की पूरी तैयार की है उसे चाशनी ने डाल कर अच्छे से भिगो लेंगे और इसके बाद इसे घी लगी हुई थाली पर रख देंगे।
  • इसी प्रकार सारी साटा की पूरी को चाशनी ने डाल कर अच्छे से चाशनी में डूबा कर निकाल लेंगे।
  • (शुरुआत में आपको ये चाशनी थोड़ी पतली लगेगी पर ये ठंडी होकर बिलकुल दानेदार हो जाती है)
  • अब सारे साटा की पूरी पर थोड़ी थोड़ी चाशनी डाल देंगे।
  • (अगर आपको कम चाशनी पसंद हो तो आप इसके ऊपर और चाशनी न डालें)
  • अब इसके ऊपर बारिक कटे हुए बादाम और पिस्ता इस टुकड़े लगा लेंगे और थोड़े से सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डाल कर सजा देंगे। (ऐच्छिक)
  • जैसे जैसे इसपर चाशनी लगते जायेंगे वैसे वैसे ही इसे सजा लेंगे नहीं तो चाशनी सुख जायेगी और इसके ऊपर बादाम और पिस्ता नही चिपकेंगे।
  • अगर आपको बहुत ज्यादा ही मीठा खाना पसंद है तो इसे ठंडा होने के बाद इसके ऊपर एक और बार चाशनी लगा लेंगे और इसे वापस ठंडा कर लेंगे।
  • अब इसे 30 से 35मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे और इसे परोस लेंगे।
  • आप इस साटा की मिठाई को 1महीने तक ढक्कन वाले डिब्बे में डाल कर रख सकते है।

आवशयक सुझाव

  • साटा बनाने के लिए सारी सामग्री नाप से ले जिससे बहुत ही बढ़िया रेसिपी बनेगी
  • आटे को  घी डालके जरूर से रेस्ट दे जिससे साटा बहुत ही सॉफ्ट और खस्ता बनेंगे |
  • जब भी आटा तैयार करे वो बहुत ही सॉफ्ट न हो नहीं तो टालने के बाद बिच से गोली जैसा बनेगा |
  • बेलने के बाद जरूर से काटे की  मदद सर होल बांये जिससे साटा अच्छे से टेल जायेंगे |
  • इसे धीमी आँच पे  तलियेगा नहीं तो बिच से कच्चे रह जायेंगे |
  • चासनी २ १/२ तार की ही बनाये क्युकी ढंडी होने के बाद चासनी ३ तार की बनजाएगी |
  • साटे को चाशनी मई डालने के बाद तुरंत ही उसपे फ्रयफ्रुइट और गुलाब की पंखड़ी से सजाये नहीं तो अगर चाशनी सुख ने के बाद ये स्टिक नहीं होंगे |
  • आप इसे १ महीने तक एयरटाइट डब्बे मै स्टोर करके साटा का आनंद ले सकते है |

How To Serve Sata Sweet Dish

कैसे परोसे? साटा को आप चाय के साथ या मीठे में खा सकते है इसको और आकर्षित और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसके ऊपर और भी ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल कर सकते है जिससे की ये और भी स्वादिष्ट लगेंगे। आप इसे त्योहारों पर या फिर शादी के मोके पर या करवाचौथ के मौके पर घर में बना सकते है और इसकी विशेषता है के आप इन्हे कई दिनों तक रख सकते है ये जल्दी ख़राब नहीं होते तो इससे आप आपने दूर बैठे किसी रिश्तेदार के लिए भी भेज सकते है।

 

Leave a Reply