You are currently viewing स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी | Bakery Style Strawberry Cake Recipe In Hindi

स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी | Bakery Style Strawberry Cake Recipe In Hindi

स्ट्रॉबेरी केक ( Strawberry cake )

स्ट्रॉबेरी बहुत ही उच्च दर्जे का फल है। स्ट्रॉबेरी बहुत गुण से भरपूर है। इसीलिए इसकी कीमत भी थोड़ी ज़्यादा है दूसरे फलो के मुकाबले। स्ट्रॉबेरी से बहुत सी चीजे बनाई जाती है जैसे की केक ( cake ), स्मूथी ( smoothie ), स्ट्रॉबेरी जैम ( Strawberry Jam ), और Souffle जैसी बहुत सी चीजे स्ट्रॉबेरी से बनाई जाती  है।

स्ट्रॉबेरी( Strawberry ) से बनाई गयी हर चीज बहुत ही स्वादिष्ट और मीठी बनती है। जैसे की केक, स्ट्रॉबेरी का केक तो बहुत ही स्वादिष्ट और केक में सबसे ावल केक स्ट्रॉबेरी केक ही होता है। स्ट्रॉबेरी शेक ( Strawberry Shake ) भी बहुत हेअल्थी और स्वादिष्ट होता है।  आज के दौर में बच्चो के लिए दूध को स्वादिष्ट बनाने के लिए जितनी भी चीज़े आती है जैसे की कॉम्प्लान ( complain ), होर्लिक्स ( Horlicks ) जैसी चीज़ो में भी अब स्ट्रॉबेरी ( Strawberry ) का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दूध में भी स्ट्रॉबेरी का स्वाद आये।

विशेषता

स्ट्रॉबेरी केक ( Strawberry Cake ) की विशेषता यह है के इसे आप अगर अपने बच्चे के बर्थडे पर बनाएंगे तो आप बहार के नुकसानदायक केक से बचे रहेंगे।  और इस केक में आप क्रीम के साथ साथ स्ट्रॉबेरी (strawberry) का स्वाद भी ले पाएंगे। इसका स्वाद कुछ स्ट्रॉबेरी ( Strawberry ) और कुछ क्रीम का आएगा या  यूँ कहे की दोनों का एक साथ स्वाद आएगा जिससे आपको स्ट्रॉबेरी खाने का एक अलग अनुभव मिलेगा।

ओकेशन

आमतौर पर यह केक बर्थडे ( Birthday ), क्रिसमस ( Christmas ), नए साल पर ( New Year ), बनाया जाता है। पर आप चाहे तो इसे मेहमानो के लिए भी बना सकते है।  या फिर बच्चो के लिए किसी ख़ास मोके पर जैसे की घर में कोई खास दिन हो।

स्ट्रॉबेरी केक पकाने की विधि सर्वेक्षण (Strawberry Cake Recipe Survey)

  •  Course – Desserts
  •  Cuisine – Australian
  •  Prep Time – 20 minutes
  •  Cook Time – 40 minutes
  •  Total Time – 1 hour
  •  Serves – 4 people
  • Calories – 780kcals एक पीस में

स्ट्रॉबेरी केक बनाने की सामाग्री ( Ingredients For Strawberry Cake )

  • ¾ कप (175ml) कडेंस्ड मिल्क
  • 3½ बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 कप + 1बड़ा चम्मच मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 कप (100ml) दूध
  • 2 कप (400ml) व्हिप्पिंग क्रीम
  • 2½ कप स्ट्रॉबेरी क्रश
  • 1 कप व्हाइट कपाउंड चॉकलेट
  • ½ छोटा चम्मच लाल रंग
  • 8 से 10 पुदीने के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच चांदी के बॉल

स्ट्रॉबेरी केक बनाने की विधि

  • एक कटोरे में ¾ कप (175ml) कंडेंस्ड मिल्क लेंगे।
  • अब इसमें 3½ बड़े चम्मच मक्खन डालेंगे।
  • उसके बाद  सारी सामाग्री को अच्छे से बिट करते हुए मिला लेंगे।
  •  फिर  इसमें 1कप + 1बड़ा चम्मच छाना हुआ मैदा डालेंगे।
  • अब इसमें 1छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डालेंगे और ½छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालेंगे।
  • फिर  इसमें 1कप (100ml) दूध डालेंगे।
  • उसके बाद  सारी सामाग्री को अच्छे से बिट करते हुए मिला लेंगे।
  • अब एक टीन लेंगे उसमे अच्छे से मक्खन लगा लेंगे।
  • फिर  पूरे टीन के अंदर मैदा छिड़क लेंगे।
  • उसके बाद इसमें मैदे वाले मिश्रण को डाल देंगे।
  • अब इसे अच्छे से एक स्तर कर लेंगे।
  •  फिर  एक कढ़ाई लेंगे उसमे एक स्टैंड रख देंगे।
  • उसके बाद  इसे धीमी आंच पर 10मिनट के लिए गर्म होने रख देंगे।
  • (अगर आपको ये केक ओवन में बनाना है तो आप इसे 180°C पर 5मिनट के लिए गर्म होने रख देंगे)
  • अब ये को टीन है इसे कढ़ाई ढक कर रख देंगे और 30 से 35मिनट के लिए पका लेंगे।
  • (अगर आपको ये केक ओवन में बनाना है तो आप इसे 180°C पर 30 से 35मिनट के लिए पका लेंगे)
  • अब इस 15मिनट के लिए ठंडा होने रख देंगे।
  • फिर इसके किनारे हटाते हुए केक (Cake) को बाहर निकाल कर इसे सीधा कर लेंगे।
  • अब एक कटोरे में 2कप (400ml) व्हिपिंग क्रीम लेंगे और इसे बिट कर लेंगे।
  • जैसे जैसे ये गाढ़ा होने लगे बिट की स्पीड बढ़ा लेंगे।
  • अब को केक बनाया था उसके 3हिस्से कर लेंगे।
  • फिर  1 हिस्सा लेंगे और उसके ऊपर थोड़ा सा पानी लगा लेंगे।
  • उसके बाद  इसके ऊपर 2बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रश डालेंगे और अच्छे से फैला लेंगे।
  • अब इसके ऊपर क्रीम (cream) लगा लेंगे।
  • फिर  केक (Cake) के ऊपर दूसरा हिस्सा रख देंगे और इसके ऊपर भी थोड़ा सा पानी लगा लेंगे।
  • उसके बाद  इसके ऊपर 2बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रश (strawberry crush) डालेंगे और इसे अच्छे से फैला लेंगे।
  • अब इसके ऊपर भी अच्छे से क्रीम लगा लेंगे।
  • उसके बाद  इसके ऊपर केक (cake) का आखरी हिस्सा रख देंगें।
  • फिर  उसके ऊपर भी थोड़ा सा पानी लगा लेंगे।
  • अब केक (cake) के चारों ओर क्रीम लगा लेंगे।
  • अब इसके ऊपर भी क्रीम लगा लेंगे।
  •  फिर  सारी क्रीम को एक स्तर कर लेंगे।
  • उसके बाद इसके ऊपर 1कप स्ट्रॉबेरी क्रश डालेंगे और इसे एक फैला लेंगे।
  • अब एक कोन लेंगे और उसके आगे स्टार नोजल लगा लेंगे।
  • फिर इसके ऊपर क्रीम से स्टार बनाते हुए एक बॉर्डर बना लेंगे।
  • उसके बाद एक कटोरी में व्हाइट कंपाउंड चॉकलेट के टुकड़े लेंगे।
  • अब इसे गर्म करके पिघला लेंगे और फेंट लेंगे।
  •  एक छोटी कटोरी में 1बड़ा चम्मच व्हाइट चॉकलेट निकाल लेंगे।
  • अब इसमें 2 से 3बूंद लाल रंग डालेंगे।
  • उसके बाद एक प्लास्टिक OHP शीट लेंगे और उसके ऊपर लाल रंग वाली चॉकलेट की तारें बना लेंगे।
  • अब इस शीट को 5मिनट के लिए फ्रीज में रख लेंगे।
  • अब इसके ऊपर जो सफेद वाली चॉकलेट (white chocolate) पिघलाई थी वो फैला देंगे।
  • अब इसे वापस 5मिनट के लिए फ्रीज में रख लेंगे।
  • उसके बाद  अपने मनचाहे आकार में इसे काट लेंगे।
  • अब इसे केक के ऊपर सजा देंगे।
  • अब इसके ऊपर थोड़े से पुदीने के पत्ते डाल कर इसे सजा देंगे।
  • केक के साइड में भी व्हाइट चॉकलेट के टुकड़े लगा लेंगे।
  • अब इसके ऊपर चांदी की बॉल डाल देंगे ।

आवशयक सुझाव

  • जब भी आप केक बनाये उसकी साडी सामग्री को रूम टेम्प्रेचर पर रखे उससे फ्रिज से निकल के तुरंत उपयोग मे न ले |
  • जब भी मैदा ले तो उससे छान के ले जिससे केक सॉफ्ट तैयार होगा |
  • जब भी केक को कुकर या कढ़ाई मे बैकरे तो उसे धीमी आँच पे ही बाके करे जिससे केक बहुत ही अच्छे से बेक होगा और उसका रंग भी अच्छा आएगा |
  • जब भी केक के उप्पेर इचिंग करना हो तो केक को एकदम ठंडा करने के बाद ही काटे जिससे केक का चुरा कम निकलेगा और लेयर्स अच्छे से काटे जायेंगे |
  • क्रीम बनाने के लिए जैसे वीडियो मे बताया गया है वैसे ही तैयार करे जिससे बहुत बढ़िया क्रीम तैयार होगा |
  • केक को सजाने के लिए चॉकलेट के गार्निशिंग सिखाये है उससे आप बनाके फ्रिज मे स्टोर भी कर सकते हो |
  • केक को आप फ्रिज मे 8 दिनों तक स्टोर भी कर सकते हो ये बहुत ही बढ़िया रहता है |

Leave a Reply