You are currently viewing मैदे की बर्फी 5 मिनटो में | ½ कप मैदे से ½ किलो मिठाई | Maida Barfi Recipe In Hindi

मैदे की बर्फी 5 मिनटो में | ½ कप मैदे से ½ किलो मिठाई | Maida Barfi Recipe In Hindi

मैदे (Refined Wheat Flour) से बनी हर चीज़ हम बड़े मज़े से खाते है जैसे की मैगी (Maggi), मोमोस (Momos), या कुछ भी मीठा जो मैदे से बना हो। आज हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छी और स्वीट डिश जो की मैदे से बनाई जाती है। मैदे  की बर्फी 5 min में ½कप मैदे (Refined Wheat Flour) से आप ½किलो बर्फी बना सकते है। अगर आप दिवाली पर ये बर्फी अपने मेहमानो के घर देने जायेंगे तो यकीनन एक नया उपहार होगा उनके लिए जैसा की आज कल सोनपापड़ी ही लोग सबसे ज़्यादा बाँटते है और ऐसे में अगर  आप एक अलग बर्फी लेके जायेंगे तो यकीनन वो बहुत खुश होंगे। मैदे की बर्फी आपको सबसे प्रशंशा बटोरने में मदद करेगी।

जैसा की आप जानते है मैदे को अगर कच्चा खाया जाये तो वो बहुत ही नुक्सान दायक होता है और बहार जो बर्फ़िया बनती है वो  स्वाद अच्छा करने के कारण मैदे को अच्छे से नहीं पकाते है। तो अगर आपको मैदे की बर्फी अच्छी लगती है और आप चाहते है की मैदे की बर्फी (Barfi) हेअल्थी हो तो आप इसे घर पर बनाइये इससे आप मैदे को घर पर अच्छे से पका भी सकते है और आपकी बर्फी हेअल्थी भी रहेगी और आपको स्वाद भी बहार से खरीदी गयी बर्फी के मुकाबले अधिक मिलेगा।  आप चाहे तो इस बर्फी को अपने पड़ोसियों या आस पास के लोगो को भी खिला सकते है क्युकी ये बहुत ही आसान और अधिक बनाई जा सकती है।

विशेषतामैदा की बर्फी(Refined Wheat Flour Barfi) की खासियत यह है कि आप ½कप मैदा से ½किलो बर्फी बना सकते हैं. और इस बर्फी को आप 5 से 7 मिनिट में बना सकते हैं, और जैसे की आप जानते होने पका हुआ मैदा आसानी से पचाया जा सकता है तो ये आपके शरीर को नुक्सान भी नहीं करेगा। इसके अलावा क्युकी ये बहुत सस्ते में आप बहुत ज़्यादा बना सकते है तो आप चाहे तो अपने आस पड़ोस में बाँट कर पड़ोसियों से अपने रिश्ते और भी अच्छे बना सकते है मैदा बर्फी इतनी स्वादिष्ट और लज़ीज़ है के आपके पड़ोसियों का मन जीत लेगी।

स्वाद मैदे की बर्फी(Refined Wheat Flour Barfi) का आकर्षित रंग और इसका मीठा सा स्वाद आपके और घर के सभी सदस्यों का मैं मोह लेगा। क्युकी ये मैदा से बानी है तो इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा और इसके अलावा आपको इसके बादाम और जायफल का स्वाद भी मिलेगा। मैदे बर्फी (Refined Wheat Flour Barfi) बहुत ही मीठी और लजीज़ स्वाद की बर्फी है।

ओकेशन मैदे की बर्फी आप कभी भी छुट्टी के अवसर पर बना सकते है लेकिन जैसा की हम देखते है इंडिया कोई मैच जीत जाये तो भी बहुत ख़ुशी का माहौल होता है लेकिन खर्चे की चिंता हमे मिठाइयाँ बाँटने से रोकती है क्युकी फिर मिठाइयाँ एक दो नहीं बल्कि सभी पड़ोसियों को देनी पड़ेगी।  तो अब आप मैदे की बर्फी बना कर बाँट सकते है। या फिर 15th अगस्त जिस दिन हमे आज़ादी मिली थी उस दिन को आप मैदे की बर्फी से सेलिब्रेट कर सकते है।

मैदे की बर्फी बनाने की सामाग्री (Ingredients Of Refined Wheat Flour Barfi)

  • 1कप (100ml) मैदा
  • 2कप (200ml) चीनी
  •  1कप (100ml) शुद्ध देसी घी
  • 1कप (100ml) दूध
  • 1छोटा चम्मच जायफल
  • 3 से 4 बूंदें हरे रंग
  • 1छोटा चम्मच बारिक कटे हुए बादाम

मैदे की बर्फी बनाने की विधि (Refined Wheat Flour Barfi)

  • एक कढ़ाई में 1कप (100ml) मैदा(Refined Wheat Flour) डालेंगे।
  • इसमें 2कप (200ml) चीनी डाल देंगे।
  • (चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • अब इसमें 1कप (100ml) शुद्ध देसी घी डालेंगे।
  • इसके बाद इसमें 1कप (100ml) दूध डालेंगे।
  • सारी सामाग्री को अच्छे से मिला लेंगे और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पका लेंगे।
  • मिश्रण को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • अब इसमें 1छोटा चम्मच जायफल डाल देंगे और मिला लेंगे। (ऐच्छिक)
  • इसके बाद इसमें 3 से 4 बूंदें हरे रंग की डाल देंगे। (ऐच्छिक)
  • एक थाली लेंगे उसमे अच्छे से घी लगा के उसपर बर्फी के मिश्रण को डाल देंगे और एक स्तर कर लेंगे।
  • बर्फी के ऊपर बारिक कटे हुए बादाम लगा लेंगे ये जितनी ज्यादा मात्रा में हो उतने ही अच्छे लगते हैं। (ऐच्छिक)
  • बादाम के टुकड़े को हल्के हाथों से दबा देंगे ताकि ये निकले ना।
  • अब इसे अच्छे से ठंडा होने रख देंगे।
  • बर्फी अच्छे से ठंडी हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में काट लेंगे।
  • अब इसे परोस लेंगे।

आवशयक सुझाव (Important Points)

  • मैदा चाशनी में मिलने के बाद अच्छे से पकाये तब तक जबतक की घोल 1 या 2 बूँद कटोरी में डालने पर जमने न लगे। हमे काम आंच पर घोल को पकाना है।
  • अगर आपको चाशनी का अंदाज़ा न हो तो चाशनी थोड़ी पतली चलेगी पर गाढ़ी न हो वरना आपकी बर्फी में चाशनी अलग से नज़र आएगी।
  • अगर आपकी मैदे से बनी बर्फी का  घोल प्लेट में निकालने के 2 – 3 min बाद भी  न जमे या आपको लगे की घोल अभी भी पतला है, तो उसको वापस कढ़ाई में दाल कर थोड़ी देर तक काम गैस पर और पका ले।
  • आप चाहे तो अपने बर्फी में रंग अपने अनुसार भी डाल सकते है। इसके लिए आपको हरा रंग न डाल कर अपनी पसंद का रंग डालना होगा। इसके अलावा अगर कोई भी स्टेप आपसे छूटता है तो आप हमारे सोशल मीडिया चैनल पर हमसे संपर्क कर सकते है। यूट्यूब पर हमारी वीडियो देख कर आप पूरी रेसिपी को स्टेप बी स्टेप बनाते हुए भी देख सकते है।

मैदे की बर्फी को बनाये और भी लजीज़ (Make Refined Wheat Flour Barfi More Delicious and Attractive)

अपनी मैदे से बनी बर्फी को और भी लजीज़ बनाने के लिए आप बादाम, काजू, और पिस्ता बारीक बारीक काटकर उसके ऊपर लगा सकते है, या फिर आप बादाम को थोड़ा सा घिस कर बादाम का चुरा ऊपर से दाल सकते है इससे आपकी मैदे की बर्फी और भी लजीज़ और स्वादिष्ट लगेगी।

Leave a Reply